'झूठ बोलने आ रहे हैं प्रधानमंत्री', PM मोदी के मोतिहारी दौरे के पहले लालू यादव ने क्यों कहा ऐसा?
Lalu Prasad Yadav On PM Modi Motihari Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 18 जुलाई को बिहार के मोतिहारी दौरे रहेंगे, जहां वे करीब 7,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। हालांकि उनके इस दौरे से पहले ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री के दौरे पर तंज कसते हुए कहा, "क्या आप झूठ सुनना चाहेंगे?"
लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर प्रधानमंत्री मोदी का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा, "झूठ बोलने आज बिहार आ रहे है प्रधानमंत्री मोदी। क्या आप झूठ सुनना पसंद करेंगे?" उनके इस बयान से बिहार की सियासत में गर्मी आ गई है, खासकर तब जब केंद्र सरकार राज्य में बड़ी योजनाओं का एलान कर रही है। इसके साथ लालू यादव ने एक तंज कसने वाला पोस्टर भी शेयर किया है। इस पोस्टर पर लिखा है, ''गुरुत्वाकर्षण बल वस्तु को जमीन की ओर खींचता है। चुनावाकर्षण बल व्यक्ति को बिहार की ओर खींचता है।''

पीएम मोदी के बिहार दौरे पर लालू प्रसाद यादव के ट्वीट पर भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "हम लालू जी के बयान की निंदा करते हैं। मैं उनसे कहूंगा कि उन्हें प्रधानमंत्री पद की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए।"
प्रधानमंत्री मोदी आज क्या करेंगे-करेंगे मोतिहारी में?
पीएम मोदी के बिहार दौरे में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा, उनमें रेलवे, सड़क, ग्रामीण विकास, मछली पालन, IT, और स्टार्टअप सेक्टर से जुड़ी बड़ी योजनाएं शामिल हैं। आइए जानें उसके बारे में विस्तार से...!
🔵 रेलवे क्षेत्र में बड़े प्रोजेक्ट्स
- समस्तीपुर-बछवाड़ा रेल लाइन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग - ट्रेन संचालन अधिक प्रभावी होगा।
- दरभंगा-थलवाड़ा और समस्तीपुर-रामभद्रपुर लाइन डबलिंग - 580 करोड़ की लागत से क्षमता में वृद्धि।
- पटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेनों की मेंटेनेंस सुविधा का विकास
- भटनी-छपरा ग्रामीण रेल खंड पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग और ट्रैक्शन सिस्टम अपग्रेडेशन
- दरभंगा-नरकटियागंज डबलिंग परियोजना - 4,080 करोड़ रुपये की लागत से ट्रेनों की संख्या और गति बढ़ेगी।
🔵 सड़क विकास परियोजनाएं
- NH-319 के आरा बाइपास को 4 लेन में बदलने का शिलान्यास
- NH-319 का पररिया से मोहनिया खंड (820 करोड़ की लागत से) उद्घाटन
- NH-333C के सरवन से चकाई खंड को 2-लेन किया जाएगा - झारखंड और बिहार को जोड़ेगा।
🔵 IT और स्टार्टअप सेक्टर
- दरभंगा में नया Software Technology Park और पटना में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट इनक्यूबेशन सेंटर
- IT/ITES/ESDM और स्टार्टअप्स को मिलेगा बढ़ावा।
- इनोवेशन, IPR और उत्पाद विकास को भी बल मिलेगा।
🔵 मछली पालन एवं ग्रामीण विकास
PM मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के तहत नई फिश हैचरीज, बायोफ्लॉक यूनिट्स, ऑर्नामेंटल फिश फार्मिंग, फिश फीड मिल्स जैसी योजनाओं का शुभारंभ होगा। यह परियोजनाएं रोजगार सृजन, मत्स्य उत्पादन में वृद्धि और ग्रामीण विकास में सहायक होंगी।
🔵 नई अमृत भारत ट्रेनों की सौगात
- राजेंद्र नगर टर्मिनल (पटना) - नई दिल्ली
- बापूधाम मोतिहारी - आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली)
- दरभंगा - लखनऊ (गोमती नगर)
- मालदा टाउन - लखनऊ (गोमती नगर) via भागलपुर
🔵 महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आवास योजनाएं
- 61,500 स्वयं सहायता समूहों को ₹400 करोड़ का फंड (DAY-NRLM के तहत)
- PM आवास योजना - ग्रामीण के तहत 12,000 लाभार्थियों को गृह प्रवेश की चाबी
- 40,000 लाभार्थियों को ₹160 करोड़ की राशि जारी
प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को चुनाव से पहले बिहार को इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे, स्टार्टअप और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में बड़ी सौगात के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि लालू यादव जैसे विरोधी नेता इस दौरे को केवल "राजनीतिक नौटंकी" करार दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications