लालू यादव एम्स में होंगे भर्ती, राजधानी एक्सप्रेस से आ रहे हैं दिल्ली
Recommended Video

नई दिल्ली। चारा घोटाले केस में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए एम्स लाया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जेल में लालू यादव की तबीयत में लगातार गिरावट आ रहा था जिसके बाद उन्हें रांची के रिम्स अस्पाल में भर्ती कराया गया था लेकिन रिम्स के डॉक्टरों ने लालू यादव की रिपोर्ट तैयार करते हुए बताया कि उन्हें एम्स में भर्ती कराने की सलाह दी।

रिम्स के डॉक्टरों की सलाह के बाद इस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत से अनुमति मांगी गई थी। अदालत से अनुमति मिलने के बाद लालू यादव को बुधवार शाम 6.10 बजे राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली लाया जा रहा। रिम्स से मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव के शूगर लेवल में बीते 3 महीने से उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार, उनका शुगर फास्टिंग में 196 एवं खाना खाने के बाद 240 था। यह लगातार बढ़-घट रहा है।
रिम्स के डॉ. आरके श्रीवास्तव ने बताया कि शुगर कंट्रोल नहीं होने पर परेशानी बढ़ सकती है। वहीं रिम्स के किचेन से भेजा गया दूध लालू प्रसाद नहीं पी रहे हैं। दूध का भरा गिलास यूं ही वापस लौट जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, लालू को रिम्स के दूध की शुद्धता पर भरोसा नहीं।
अस्पताल सूत्रों के कहना है कि कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। वह पहले की तरह मस्त और हंसी मजाक करते दिख रहे हैं। लालू की सेहत पर नजर रख रहे मेडिकल बोर्ड के एक डॉक्टर ने बताया कि जब शनिवार को बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा उनसे मिलने पहुंचे थे तो भी उन्होंने अपनी भावनाओं को बड़ी सफलतापूर्वक छुपा लिया था।












Click it and Unblock the Notifications