'लीगल एक्शन लूंगा', नीतीश के साथ रिश्ते में दरार की अटकलों पर भड़के ललन सिंह, देखें क्या कहा
बिहार में इस वक्त राजनीतिक हलचल तेज है। बड़े खेल की संभावना जताई जा रही है। राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) अब जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं हैं। नीतीश कुमार पार्टी की कमान संभाल रहे हैं।
ऐसे में ललन सिंह के ऊपर लगातर नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने का आरोप लग रहा था। ऐसे में ललन सिंह ने एक पोस्ट के जरिए ऐसी बातें फैलाने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि उनके और नीतीश कुमार के बीच दरार की बातें फैलाने वालों के खिलाफ वो लीगल एक्शन लेंगे।

ललन सिंह और राजद के सरकार बनाने की खबरें चल रही थी
मीडिया में ऐसी खबरें चल रही थी कि ललन सिंह के संपर्क में पार्टी के 16 विधायक हैं। ऐसे में अगर वो सभी ललन सिंह के साथ जाते हैं तो जेडीयू और भाजपा साथ मिलकर भी बहुमत नहीं ला सकती है। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिल कर ललन सिंह बड़ी आसानी से सरकार बना सकते हैं।
यह भी देखें: Bihar Politics: ललन सिंह के इस्तीफ़े पर चढ़ा सियासी पारा, विपक्षी नेता कर रहे बड़े-बड़े दावे, जानिए
हालांकि, लोग नीतीश के विधानसभा भंग करने की अटकलें लगा रहे थे। लेकिन विधानसभा भंग करने पर भी नीतीश कुमार ही नुकसान में होंगे। दरअसल, यदि जेडीयू के 16 विधायक ललन सिंह के साथ मिल कर नीतीश के खिलाफ जाते हैं तो ऐसे में विधानसभा भंग करने पर सीएम बहुमत साबित नहीं कर पाएंगे।
यह भी देखें: कर्म लौटकर आता है! जानिए जेडीयू की आंतरिक कलह को लेकर चिराग ने किस पर साधा निशाना
ललन सिंह ने सभी अटकलों पर लगाया फुलस्टॉप
ललन सिंह ने मीडिया में चल रही इस तरह की तमाम बातों पर विराम लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने लिखा है, "मेरे और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के 37 साल के संबंधों पर भी प्रश्नचिन्ह लगाने की कोशिश हुई। ऐसी तथ्यहीन खबरें चलाने वाले चारों खाने चित्त होंगे। ऐसा करने वाले सभी संस्थाओं को कानूनी नोटिस दूंगा और मेरी छवि धूमिल करने के लिए उन पर मानहानि का मुकदमा करूंगा।"
यह भी देखें: 'चरित्रहीन की पूजा नहीं होती', मां दुर्गा-श्री राम के बाद देवी सरस्वती पर RJD विधायक का विवादित बयान












Click it and Unblock the Notifications