Bihar Politics: ललन सिंह के इस्तीफ़े पर चढ़ा सियासी पारा, विपक्षी नेता कर रहे बड़े-बड़े दावे, जानिए

Bihar Politics: बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले जदयू में बड़ा फेर बदल देखने को मिला है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से ललन सिंह ने इस्तीफ़ा दिया। इसके बाद ही सीएम नीतीश कुमार ने पार्टी की कमान अपने हाथों में लेते हुए अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी संभाल ली।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी ज़ोरदार कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि हमारी भविष्यवाणी सही हुई, लालू यादव के साथ मिलकर ललन सिंह जदयू को तोड़ने में लगे हुए थे। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हटा दिया जाएगा।

Political temperature rises on Lalan Singhs resignation, opposition leaders Bihar making big claims

सप्ताह भर के भीतर ही ललन सिंह को हटाए जाने की मेरी भविष्यवाणी सच हुई, अभी तो खेल की शुरुआत हुई है। खेल ख़त्म नहीं हुआ है, जदयू का टूटना तय है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह के हटाने की खबरों को जो लोग 'मीडिया और भाजपा का खेल' बता रहे थे, अब उन्हें अब कुछ दिनों तक मुह छिपाना पड़ेगा।

सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह को हटाये जाने पर जदयू दफ्तर में जश्न मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटे और पटाखे छोड़े। इतनी खुशी थी जैसे कि उन्हें किसी ग़लत आदमी से आज़ादी मिल गई है। भाजपा मुक्त बिहार करने के बड़बोले दावे करने वाली नेता को ही पार्टी ने मुक्त कर दिया।

जदयू के अंदर एक लालू समर्थक गुट है, 12 विधायकों के साथ ललन सिंह उस गुट में शामिल थे। दूसरा गुट भाजपा से प्रेरित है। ललन सिंह को अगर वक्त रहते नहीं हटाये गये होते तो, लालू यादव के एजेंट की तरह काम करते हुए वह जदयू का राजद में विलय करा ही देते।

सुशील मोदी ने कहा कि ललन सिंह खामोश बैठने वाली नहीं हैं, वह कुछ और गुल ज़रूर खिलाएंगे। अब उनसे जदयू को सावधान रहने की ज़रूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+