Bihar News: लखीसराय गोली कांड के परत दर परत खुल रहे राज़, होश उड़ाने वाली है सच्चाई
Bihar News, Lakhisarai Goli Kaand: बिहार के लखीसराय में हुए गोली कांड में आये दिन नये-नये खुलासे हो रहे हैं। आरोपी की डायरी कुछ और ही बयां कर रही है, वहीं पीड़ित परिवार की दास्तान अलग है। अभी तक इस मामले में 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पुलिस की तफ्तीश में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है?
लखीसराय में छठ महापर्व के समापन के दिन छठ घाट से अर्घ्य देकर एक परिवार लौट रहा था। इसी दौरान आशीष चौधरी (छोटू) ने परिवार पर अंधाधुंध गोली चला दी, जिसमें मौक़े पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग बुरी तरह से जख्मी जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अभी भी दो लोगों का इलाज चल रहा है।

मरने वालों में दुर्गा, उसके दो भाई (चंदन झा और राजनंदन झा) और भाभी की मौत हो गई। गोलीकांड को लोग पहले एकतरफा प्यार से जोड़कर देख रहे थे। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो कुछ और ही निकल कर सामने आया।
पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी आशीष चौधरी (छोटू) उस परिवार का दामाद है। डीआईजी संजय कुमार के मुताबिक आरोपी आशीष चौधरी की डायरी में दुर्गा के साथ प्रेम प्रसंग और बेवफ़ाई की दास्तान लिखी हुई है। 15 पेज की डायरी को आशीष ने 'अतीत' का टाइटल दिया है।
डायरी में आरोपी ने अपनी सारी जानकारी लिखते हुए प्रेमिका दुर्गा के साथ हुई प्रेम की दास्तान लिखी है। प्रेम की शुरुआत से विवाद तक की सारी बात उस डायरी में लिखी हुई है। डायरी की दास्तान के मुताबिक दुर्गा ने दबाव डाला था कि उसे पटना ले जाकर वहां गर्ल्स हॉस्टल में रखकर पूरा खर्च उठाए।
आशीष बेरोज़गार था, दुर्गा से प्रेम संबंध बनने के बाद बह मेहनत मज़दूरी कर ज़िंदगी गुजारने लगा, ताकि अपनी प्रेमिका दुर्गा को खुश रख सके। इश्क परवाल चढ़ा तो दोनों घर में झूठ बोलकर पटना पहुंच गए। वहां नाला रोड में एक मकान किराये पर लिया और लिवइन में रहने लगे। कुछ वक्त बीतने के बाद शीद कर ली।
साल 2018 में छठ पूजा के दौरान दोनों अपने घर वापिस गए, इस दौरान उनकी बात नहीं होती थी। कुछ दिनों बाद दुर्गा और आशीष पटना पहुंचे। आशीष ने दुर्गा को तनिष्क ज्वेलर्स (हथुआ मार्केट) में नौकरी लगवाई। इसके बाद ही प्रेम संबंध में दरार आनी शुरू हुई। दुर्गा के बदले मिजाज पर आशीष ने वजह जानने की कोशिश की लेकिन दुर्गा ने कुछ नहीं बताया।
3 जनवरी 2021 को आशीष को पता चला कि दुर्गा की ज़िंदगी में अब कोई और लड़का (सुमित) आ गया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है। पहले तो आशीष को शक था, लेकिन बाद में वीडियो कॉल के दौरान आशीष ने दुर्गा और सुमित को एक ही बिस्तर पर सोते देख लिया।
दुर्गा ने अपनी इस ग़लती की माफी मांगी तो आशीष ने माफ़ कर दिया। 14 मार्च 2021 को दुर्गा अपने घर लौटी तो उसका रवैय्या पूरी तरह से बदल गया था। आशीष को लगा कि दुर्गा सिर्फ़ उसका इस्तेमाल कर रही थी, उसे मेरी ज़रूरत नहीं। दुर्गा के घर वालों को जब प्रेम प्रसंग का पता चला तो वह आशीष के घर पहुंचे।
16 मार्च 2021 को दुर्गा के घर वालों ने आशीष के घर पर चढ़कर गाली गलौज़ की, इसके बाद ही आशीष ने झा परिवार से बदला लेने की ठान ली। आशीष ने सोच की अगर खुद की जान लिया तो लोग कहेंगे कि लड़की के चक्कर में तबाह हो गया। इसलिए प्रेमिका और उसके परिवार के लोगों को ही मारने का फ़ैसला लिया।
आशीष डिप्रेशन में चला गया था, दोस्तों की मदद से वह नॉर्मल हुआ। 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन पर निकला और 19 नवंबर को वापस घर लौटा। झा परिवार से बदला लेने का इराद मन था ही, इसके बाद ही आशीष ने अपने दोस्त की मदद से अपना बदला पूरा किया।
यह तो आशीष के डायरी की दास्तान थी, पीड़ित परिवार की मानें तो कुछ दिन पहले से ही आरोपी आशीष धमकियां दे रहा था। वह उनकी बेटी से शादी करना चाहता था, लेकिन उन्होंने शादी से इनकार कर दिया था। इस बाबत थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसलिए ही यह हादसा हुआ।












Click it and Unblock the Notifications