King Cobra: बिस्तर पर लेटते ही पड़ी किंग कोबरा पर नज़र, ज़रा सी चूक से मौत की नींद सो जाता युवक
King Cobra: राजकुमार ने विशालकाय किंग कोबरा को देखा तो उसके होश ही उड़ गए। वह चुपके से रूम से बाहर निकला और शोर मचाने लगा। राजकुमार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो देखा कि किंग कोबरा बेड पर लेटा हुआ है।
King Cobra : बिहार के विभिन्न जिलों में पिछले कुछ दिनों से ज़हरीले सांप निकलने के कई मामले सामने आ चुके हैं। ताज़ा मामला वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का है, जहां एक विशाल किंग कोबरा सांप को काफी मशक्कत के बाद काबू किया गया। वाल्मिकी नगर में राधेश्याम और दीप राजकुमार किराये रूम लेकर रह रहे हैं। राधेश्याम बिजली विभाग (वाल्मीकि नगर) में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम करते हैं। वहीं राजकुमार पढ़ाई के सिलसिले में वहां रहते हैं। दोनों छठ की छुट्टी में घर गए थे। मंगलवार को छुट्टी खत्म होने के बाद राजकुमार वाल्मीकि नगर पहुंचे। अपना काम खत्म कर वह रूम पर पहुंचे। थकान होने की वजह से जैसे वह बिस्तर पर लेटे कि, देखा बगल में किंग कोबरा भी लेटा हुआ है।

किंग कोबरा देख कर उड़े होश
राजकुमार ने विशालकाय किंग कोबरा को देखा तो उसके होश ही उड़ गए। वह चुपके से रूम से बाहर निकला और शोर मचाने लगा। राजकुमार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो देखा कि किंग कोबरा बेड पर लेटा हुआ है। विशालकाया किंग कोबरा को बिस्तर पर लेटा देख लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया। वहीं लोगों की आवाज़ सुनने के बाद सांप बिस्तर में ही छुप गया। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन विभाग की टीम को सांप की सूचना दी गई। जिसके बाद काफी मशक्कत से सांप को काबू किया गया। रेस्क्यू के दौरान सांप को ढूंढने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि सांप तकिए की कवर में छुप गया था। किंग कोबरा को काबू कर वाल्मिकी टाइगर रिजर्व के जटाशंकर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।
15 फीट के विशाल अजगर का रेस्क्यू
सिवान जिले के हबीब नगर गांव से हाल ही में 15 फीट के विशाल अजगर को रेस्क्यू किया गया था। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू कर वन विभाग की टीम को सौंप दिया। स्थानीय लोगों की मानें तो विशाल अजगर पेड़ से लटका हुआ था, लोग उसके नज़दीक से गुज़र रहे थे। जब लोगों ने गौर से देखा तो पता चला की वह पेड़ की टहनी नहीं 15 फीट का विशाल अजगर है। विशाल अजगर को देखने के बाद ग्रामीणों के होश उड़ गए। विशाल सांप की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। फिर क्या थी वहां सांप को देखने के लि भीड़ जुटने लगी, लेकिन सांप के डर से कोई भी नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणो नें सांप को काबू किया और वन विभाग की टीम को सौंप दिया।
नहर के रास्ते गांव पहुंचा अजगर
ग्रामीणों का कहना है कि हबीब नगर गांव (सिवान) के करीब से दहा नदी और नहर गुजर रही है। इसी वजह से विशाल अजगर बाढ़ में बहते हुए नदी और नहर में आ गया। जिसके बाद गांव में भी पहुंच गया। उन्होंने कहा कि पहली बार इतने बड़े अजगर को गांव के पेड़ पर देखा गया है। ग्रामीणों ने वक्त रहते सांप को देख लिया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सांप के बार-बार मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
ये भी पढ़ें: Snake In Bihar: बेगूसराय में मिला 5 करोड़ का सांप, इन कामों के लिए होती है बड़े पैमाने पर तस्करी












Click it and Unblock the Notifications