खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025: 14 अप्रैल को पटना में होगा लोगो, मैस्कॉट और एंथम का भव्य लोकार्पण
Khelo India Youth Games 2025: बिहार में खेलों के एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए लोगो, मैस्कॉट, टॉर्च, एंथम और जर्सी का भव्य लोकार्पण समारोह 14 अप्रैल को पटना में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सिर्फ एक लॉन्च नहीं बल्कि बिहार की खेल संस्कृति को नया मुकाम देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस खास मौके पर राज्य के बड़े-बड़े अधिकारी दिल्ली जाकर माननीय केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, राज्य खेल मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे, और SAI की महानिदेशक श्रीमती सुजाता चतुर्वेदी (IAS) को खुद आमंत्रित कर चुके हैं।

क्या होगा इस समारोह में खास?
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण होगा लोगो और मैस्कॉट का अनावरण, जो खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार 2025 की औपचारिक शुरुआत करेगा। इसके अलावा बिहार की सांस्कृतिक विरासत को भी शानदार अंदाज में पेश किया जाएगा।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की झलक
- तारीख: 4 मई से 15 मई 2025
- स्थान: पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय
- प्रतिभागी: 10,000 से ज्यादा युवा खिलाड़ी
- नवाचार: पहली बार ई-स्पोर्ट्स को भी शामिल किया गया है
यह प्रतियोगिता ना सिर्फ खेलों का उत्सव होगी, बल्कि बिहार की युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच पर लाने का सुनहरा मौका भी साबित होगी।
बिहार की तैयारी और उद्देश्य
बिहार सरकार इस आयोजन के माध्यम से राज्य में खेल की आधारभूत संरचना को मजबूत करना चाहती है और युवाओं को खेलों में करियर बनाने की दिशा में प्रेरित कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications