Khan Sir: 'लड़कियों की लिपिस्टिक की बात करते हैं', अंजना को बिकाऊ कहने वाले खान सर की छात्र नेता ने खोली पोल

Anjana om Kashyap vs Khan Sir: बिहार के चर्चित टीचर खान सर इस वक्त दो बातों के कारण सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम तक चर्चित हैं, एक तो उनकी कोचिंग में चली फायरिंग का मामला है, जिसका आरोप उन्होंने ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद पर लगाए हैं, जिसकी वजह से वो जेल में हैं हालांकि इस मामले में उन पर भी केस दर्ज हुआ है, जिसकी वजह से उन पर गिरफ्तारी का तलवार मंडरा रही थी लेकिन आज अग्रिम जमानत की वजह से वो राहत में हैं।

तो वहीं दूसरा मामला मशहूर टीवी एंकर और पत्रकार अंजना ओम कश्यप से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने अपने शो में सभी सोशल मीडिया और यूट्यूब वाले टीचर्स को 'दो कौड़ी के हैं' कहा था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर सभी ऑन लाइन टीचरों ने अंजना ओम कश्यप को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी।

Anjana om Kashyap vs Khan Sir He talks girls lipstick classroom Khushbu Pathak Video Hindi

खान सर ने अपने वीडियो में अंजना को 'गोदी मीडिया', 'बिकाऊ पत्रकार' जैसे शब्दों से नवाज दिया जिसके बाद एंकर ने उनके ऊपर 'दो करोड़' का मानहानि का केस दर्ज कर दिया और अब मामला कोर्ट में है लेकिन फायरिंग मामले में खान सर के खिलाफ ज्ञान बिंदु के छात्राओं ने उग्र रूप धारण किया हुआ है।

'खान सर को सर कहने में भी शर्म आती है'

वहीं बिहार की एक छात्र नेता खुशबू पाठक ने खान सर के आचरण पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। IANS से बात करते हुए खुशबू ने कहा कि 'खान सर को सर कहने में भी शर्म आती है।'

anjana om kashyap

'क्लासरूम में लड़कियों लिपिस्टिक की बात करते हैं खान सर'

'वो छात्रों को बताते हैं कि पत्थर और गोली चलाओ। क्लासरूम में लड़कियों पर टिप्पणी करते हैं। लाली-लिपिस्टिक ये वो This That, महिलाओं पर भद्दी-भद्दी टिप्पणियां करते हैं। अगर रौशन सर को न्याय नहीं मिला तो हम सभी छात्र-छात्राएं सड़कों पर आंदोलन करेंगे, वो क्या किसी पर (अंजना ओम कश्यप) उंगली उठाएंगे जो खुद गलत काम करते हैं।'

anjana om kashyap

खुशबू पाठक कौन हैं?

आपको बता दें कि खुशबू पाठक एक छात्र नेत्री हैं, जिन्होंने बिहार में सिपाही भर्ती जैसी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के अधिकारों और मांगों को लेकर किए गए आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। कुछ लोग सोशल मीडिया पर उनके बयान की आलोचना भी कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उनके समर्थन में हैं।

Anjana om Kashyap vs Khan Sir

खान सर का प्रोफाइल एक नजर में

  • पूरा नाम: फ़ैजल खान
  • लोकप्रिय नाम: खान सर
  • जन्म: 1993, देवरिया (उत्तर प्रदेश)
  • पेशा: शिक्षक, यूट्यूबर, उद्यमी
  • संस्थान: खान ग्लोबल स्टडीज और खान जीएस रिसर्च सेंटर, पटना

शिक्षा

  • प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश में हुई।
  • विज्ञान (B.Sc.) और भूगोल में उच्च शिक्षा प्राप्त की।

करियर

  • शुरुआत में छोटे बैचों को पढ़ाया।
  • 2019 में Khan GS Research Centre नाम से YouTube चैनल शुरू किया।
  • अपने सरल, हास्यपूर्ण और उदाहरण-आधारित पढ़ाने के तरीके से पूरे भारत में लोकप्रिय हुए।
  • SSC, Railway, UPSC, BPSC तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए प्रसिद्ध हैं।
  • लोकप्रियता: उनके YouTube चैनलों पर करोड़ों सब्सक्राइबर हैं और वे भारत के सबसे प्रसिद्ध ऑनलाइन शिक्षकों में गिने जाते हैं।
anjana om kashyap

यह पढ़ें: Anjana Om Kashyap vs Khan Sir: 'दलाली खाने वाले बिकाऊ पत्रकार', दिल्ली हाईकोर्ट में क्या हुआ? किसे लगी लताड़?
यह पढ़ें: Anjana Om Kashyap vs Khan Sir: 'दलाली खाने वाले बिकाऊ पत्रकार', दिल्ली हाईकोर्ट में क्या हुआ? किसे लगी लताड़?
 यह पढ़ें: Roshan Anand: खान सर को राहत लेकिन रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज, भड़के छात्र बोले-'अब होगा आंदोलन'
यह पढ़ें: Roshan Anand: खान सर को राहत लेकिन रौशन आनंद की जमानत याचिका खारिज, भड़के छात्र बोले-'अब होगा आंदोलन'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+