पुलिस की पिटाई की वजह से अस्पताल में हुए भर्ती? वायरल फोटो पर खान सर का पहला रिएक्शन, बताया क्या हुआ था उस दिन
Bihar Khan Sir News: बिहार वाले शिक्षक और यूट्यूबर खान सर काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी अस्पताल के बिस्तर से एक फोटो सामने आई, जिसके बाद लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। यह फोटो ऐसे वक्त पर वायरल हुई, जब पटना में बीपीएससी परीक्षा के नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन जारी था। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज तक किया। इस विरोध प्रदर्शन में खान सर भी छात्रों के समर्थन में उतरे थे।
Recommended Video
इस बीच प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कराने वाले खान सर की तबीयत बिगड़ने की खबर भी फैल गई। और फिर उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से सामने आई है एक तस्वीर ने कई तरह के सवालों को जन्म दे दिया। ऐसे में अब खुद खान सर मीडिया के सामने आए और उन्होंने अस्पताल में एडमिट होने से लेकर कई तरह की चल रही बातों पर से पर्दा उठाया।

क्या पुलिस की पिटाई से अस्पताल में भर्ती हुए?
हालांकि खान सर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। लेकिन उनके अस्पताल में एडमिट होने को लेकर सवाल उठने लगे कि क्या प्रदर्शन के दौरान उनको चोट लगी। जिस पर अब खान सर ने बताया कि उनके साथ पुलिस ने किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया। खान सर ने साफ कहा कि, "पुलिस ने मेरे साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया, मैं पिछले 1.5 महीने से बीमार चल रहा था।"
क्या हुआ था उस दिन? खान सर ने बताया
अपने अस्पताल में एडमिट होने को लेकर खान सर ने आगे कहा कि, "मैंने सोचा कि बीपीएससी परीक्षा समाप्त होने के बाद उचित इलाज करा लेंगे। जब छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ तब हम क्लास खत्म करके उनके पास गए। मैंने सोचा कि अगर मैं (प्रदर्शन) छोड़ दूंगा तो छात्रों की मांग पूरी नहीं होगी, इसलिए मैं वहीं रुक गया और इस वजह से मेरा स्वास्थ्य और खराब हो गया।"












Click it and Unblock the Notifications