गांव वालों ने बजरंग बली के बगल में लगा दी पीएम मोदी की मूर्ति, बोले- यही हैं हमारे भगवान
कटिहार। विपक्ष चाहे किनते ही मुद्दों पर पीएम मोदी को घेरने की कोशिश करे लेकिन मोदी का जादू है कि कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई जगहों पर लोग आज मोदी का एक भक्त की तरह अनुसरण करते हैं। ताजा बानगी बिहार के एक गांव में देखने को मिली। जहां मोदी के मानने वालों ने खुद को भक्त और मंदिर में पीएम मोदी की तस्वीर लगाकर उन्हें भगवान का दर्जा दे दिया। यहां के लोग पीएम मोदी को अपना भगवान मानते हैं। मामला कटिहार जिले का है।

मामला बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर प्रखण्ड के एक छोटे से गांव से जुड़ी है जहां तमाम सुविधाओं की कमी से जूझते सिंघारोल गांव के लोगों ने पीएम को भगवान का दर्जा दिया है। कटिहार जिले का सिंघारोल गांव इतना पिछड़ा रहा है कि बिजली के साथ साथ विकास की कुछ योजनाएं लोगों के लिए इतनी खुशहाली लाईं कि गांव के लोगों ने पीएम नरेन्द्र मोदी को इसका प्रणेता मानते हुए उन्हें भगवान मान लिया। उनकी मूर्ति बनवाई और अब इसे स्थापित करने के लिए मंदिर बनाने की तैयारी चल रही है।
इतना ही नहीं मोदी भक्तों ने गांव के एक चौक का नाम भी अब मोदी चौक रख दिया है और बिना किसी राजनितिक प्रतिनिधि की मदद से पीएम की मूर्ति बनाकर स्थाई रूप से मंदिर निर्माण लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल आपसी विचारों के आधार पर गांव के ही बजरंग बलि के मन्दिर में पीएम मोदी की प्रतिमा रखी गई है। गांव के लोग भी मानते हैं कि पीएम का मैजिक लगातार जारी है और वो हमारे लिए किसी भी तौर पर भगवान से कम नहीं।


Click it and Unblock the Notifications
