बिहारः प्रेमिका के जीजा ने प्रेमी की मां को निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो, कहा- लड़का हाजिर करो नहीं तो...

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले में प्रेमिका सेलव मैरेज करना प्रेमी और उसके परिजनों को भारी पड़ गया, जहां लड़की के घरवालों ने लड़के के माता-पिता के साथ मारपीट की और उनसे बदसलूकी भी की। लड़की के जीजा राजेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर लड़के के पिता रामकरण सिंह के साथ मारपीट की। इसके अलावा लड़के की मां को निर्वस्त्र कर दिया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया।

Recommended Video

    बिहारः प्रेमिका के जीजा ने प्रेमी की मां को निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो
    प्रेमी-प्रेमिका ने की शादी

    प्रेमी-प्रेमिका ने की शादी

    वीडियो बनाने के बाद लड़की के परिजनों ने धमकी देते हुए कहा कि अगर लड़का सामने नहीं आया तो वो इस वीडियो को वायरल कर देंगे। यह पूरी घटना कोढ़ा थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामकरण सिंह का बेटा पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था। लड़का और लड़की ने बाद में मर्जी से शादी कर ली।

    लड़की के जीजा ने लड़के के घरवालों से की बदसलूकी

    लड़की के जीजा ने लड़के के घरवालों से की बदसलूकी

    इसके बाद इस शादी से लड़की के परिजन काफी नाराज हो गए। ग्रामीण पंचायत ने इस शादी को खारिज करते हुए लड़की और लड़के को अपने-अपने घर भेज दिया। लेकिन इस दौरान फोन पर दोनों की बातचीत होती रही । लड़की के जीजा को जैसे ही फोन पर बात करने की जानकारी मिली तो वो गुस्से में आकर वो अपने कुछ साथियों को लेकर लड़के के घर पहुंच गया।

    लड़के की मां का बनाया अश्लील वीडियो

    लड़के की मां का बनाया अश्लील वीडियो

    लेकिन वहां लड़का नहीं मिला तो उन्होंने उसके माता-पिता के साथ मारपीट की। इसके बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो सबने मिलकर लड़के के पिता को रस्सी से बांध दिया और लड़के की मां को निर्वस्त्र कर मोबाइल से वीडियो बना लिया। आरोपितों ने जाते-जाते धमकी दिया कि वो जल्द लड़के को हाजिर कर दें नहीं तो वीडियो वायरल कर देगा।

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    पुलिस ने दर्ज किया मामला

    पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर कोढ़ा थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरकांत झा ने कहा कि जल्द ही घटना के अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+