बिहार में कांवड़ यात्रा को लेकर बढ़ी सुरक्षा, विभिन्न रूटों पर 45 हज़ार पुलिस बल तैनात
एडीजी पुलिस मुख्यालय जेएस गंगवार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कांवड रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। कांवड़ियों को किसी प्रकार की को कोई दिक्कत नहीं आएगी।
पटना, 18 जुलाई 2022। सावन के महीने की शुरुआत हो चुकी है, बिहार से भी काफ़ी तादाद में शिव भक्तों का हुजूम उमड़ रहा है। सुरक्षा के मद्देनज़र गृह मंत्रालय ने बिहार पुलिस मुख्यालय को अलर्ट जारी किया है। दरअसल आईबी की तरफ़ से गृह मंत्रालय आतंकी गतिविधियों इनपुट मिला है, जिसके पर मंत्रालय ने बिहार समते संबंधित राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इसी के मद्देनज़र गृह मंत्रालय के अलर्ट पर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को भी अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट जारी करने के बाद कांवड़ यात्री और बाबा धाम कांवड़ रूट पर सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

अलग-अलग ज़िलों में 45 हज़ार जवान तैनात
एडीजी पुलिस मुख्यालय जेएस गंगवार ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि कांवड रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। कांवड़ियों को किसी प्रकार की को कोई दिक्कत नहीं आएगे। इसके साथ ही रेलवे पुलिस को भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और सभी जिलों की पुलिस चौकन्नी है। मंदिरों और सभी कांवड़ रूटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं। ग़ौरतलब है कि 7 हज़ार जवानों को 45 दिनों के लिए अलग-अलग जिलों में तैनात कर दिया गया है।
Recommended Video

देश के कई राज्या में अलर्ट मोड पर पुलिस
सावन का महीना हिन्दू धर्म में भगवान महादेव के लिए समर्पित माना जाता है। हरिद्वार में हर साल सावन के पवित्र महीने में भक्तों का हुजूम उमड़ता है। इस साल कांवड़ यात्रा पर आतंकी गतिविधियों की वजह से माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा सकती है। आईबी की तरफ़ से गृहमंत्रालय को इनपुट मिला है। इसी के मद्देनज़र विभिन्न राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया गया है। बिहार, यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली , मध्य प्रदेश समेत संबंधित राज्यों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं इसके साथ ही स्थानीय पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं।

14 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा
14 जुलाई को सावन के शुरू होने के साथ ही कांवड़ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। यूपी, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों से लाखों की तादाद में शिवभक्त हरिद्वार, ऋषिकेश से पवित्र गंगा जल ले जाते हैं। कोरोना काल की वजह से पिछले दो साल कांवड़ यात्रा बंद थी। यही वजह है कि इस बार कांवड यात्रा में करोड़ों की तादाद में शिवभक्तों के पहुचंने का अनुमान है। शिवभक्तों के सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम तो पहले से ही कर रखा था लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय के अलर्ट जारी करने के बाद पुलिस और भी ज़्यादा अलर्ट मोड पर है। कांवड़ियों के भेष में आतंकी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Motivatitonal Story: बेटे की कमर में रिवॉल्वर और कंधे पर होंगे चमचाते सितारे, गर्व से चौड़ा हुआ पिता का सीना












Click it and Unblock the Notifications