अचानक गायब हुई महिला, जब मिली तो हुआ हैरतंगेज खुलासा, कहा- पति नहीं सहेली का चाहिए साथ

Jamui News Today: बिहार के जमुई ज़िले से शादीशुदा महिला की अजब करतूत सामने आई है, जो कि अपनी पति को छोड़कर सहेली के साथ ज़िंदगी बसर करना चाहती है। 9 मई को महिला अचानक रेस्टोरेंट से खाना खाने के बाद गायब हो गई थी। संदीप कुमार (महिला का पति) ने टाउन थाना में किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तो हैरतअंगेज़ खुलासा हुआ।

धनबाद (झारखंड) से जमुई पुलिस ने मंगलवार महिला को उसकी सहेली के साथ जमुई लाकर पूछताछ की, विवाहित महिला करिश्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सेहली राखी के साथ ज़िंदगी बसर करना चाहती है। उसी के साथ ज़िंदगी गुजारना चाहती है। वहीं करिश्मा की सहेली राखी मिर्घा (आदिति कुमारी) ने कहा कि वह करिश्मा के बिना नहीं जी सकती, उसी के साथ जीना और मरना चाहती है।

Married Women Fall In Love

करिश्मा ने कहा कि वह 12वीं की छात्रा है और आगे पढ़ाई जारी रखना चाहती है। 28 फरवरी 2023 को शादी हुई,उसके बाद ससुराल के लोगों ने आगे पढ़ने नहीं दिया। पति के साथ-साथ सास और ननंद भी मारपीट करने लगी। 9 मई को जंगल सफारी घूमने के दौरान अदिति पर नज़र पड़ी। अपनी सहेली को देखकर बहुत रोई और उसके साथ चली गई। पति को सारी बात बताकर ही गई थी।

करिश्मा ने कहा बताया कि जमशेदपुर में अदिति रह रही थी, वहां से धनबाद पहुंची तो भैया ने पकड़ लिया। भैया को भी करिश्मा ने कहा कि अदिति के साथ ही ज़िंदगी गुज़ारना चाहते हैं, शादी नहीं करना है। जैसे भी होगा जीवन व्यतीत कर लेंगे, लेकिन वापस नहीं जाएंगे।

अदिति ने पुलिस को बताया कि जमुई ज़िले में उनकी दादी और चाचा रहते हैं। जंगल सफारी घूमने गई थी, इसी दौरान करिश्मा पर नज़र पड़ी, उसने मेरा हाथ पकड़ लिया और रोने लगी। करिश्मा ने कहा कि मैं मर जउंगी, साथ ले चलो। इतने में ही करिश्मा के पति संदीप वहां पहुंच गए। उनके पति को बताकर करिश्मा को साथ लेकर चले गए थे।

अदिति (राखी) ने पुलिस को कहा अगर करिश्मा अपने पति के साथ जाना चाहती है, तो वह अपने फैसले लेने के लिए आज़ाद है। वह अपने पति के पास जाना चाहे तो चली जाएस मुझे कोई परेशानी नहीं है। अगर वह मेरे साथ रहना चाहती है, तो हम लोग साथ रहेंगे। हम ने घर पर बोल दिया है कहीं भी शादी नहीं करेंगे, हम दोनों साथ रहेंगे।

करिश्मा और राखी की दोस्ती के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक इनके पिता कोइलवरी टाटा में एक साथ काम किया करते थे। उस वक्त करिश्मा और राखी एक ही कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी, इस दौरान ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। जमुई जिले के झाझा में इसी साल 28 फरवरी को करिश्मा की शादी कर दी गई।

SDPO डॉ. राकेश कुमार ने मामले में बताया कि करिश्मा के पति संदीप कुमार पुरानी बाजार (झाझा थाना क्षेत्र) निवासी ने अपनी पत्नी के किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया था। अपहरण के मामले में जोरापोखर (जमठोला थाना क्षेत्र, धनबाद) निवासी रामबली तूरी और उनकी बेटी अदिति कुमारी (राखी मिर्घा) को नामजद आरोपी बताया था।

महिला के पति संदीप ने आरोप में बताया कि वह अपनी पत्नी करिश्मा कुमारी के साथ 9 मई को जमुई शहर की सैर पर गए थे। इसी दौरान बोधवन तालाब चौक के पास एक रेस्टोरेंट में भोजन कर रहे थे। इसी दौरान करिश्मा बाथरुम गई तो वास नहीं लौटी। वह अपनी दोस्त राखी और उसके पिता रामबली तूरी के साथ वहां से गायब थी। पुलिस ने करिश्मा का लोकेशन ट्रेस कर धनबाद से बरामद किया और आगे की कार्रवाई जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+