गौरी लंकेश की हत्या के बाद बिहार में पत्रकार को मारी गोली, एक गिरफ्तार

पटना। अपराधियों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। जहां एक तरफ देश में चर्चित पत्रकार गौरी लंकेश का हत्या का मामला शांत नहीं हुआ कि बिहार के अरवल जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक दैनिक अखबार के पत्रकार को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस गोलीबारी में पत्रकार गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

बिहार के अलवर में पत्रकार को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार मामला अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र का है। दैनिक राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार पंकज मिश्र बैंक से निकलकर अपने घर की तरफ जा रहे थे तभी पीछे से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली में दो गोली उनके पीठ में जा लगी जिससे वह घटना स्थल पर ही गिर गए। गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल अवस्था में इलाज के लिए पंकज मिश्र को नजदीकी सदर अस्पताल भर्ती कराया और जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया है।

journalist of a hindi daily newspaper shot in alwar, bihar

परिवार वालों के साथ मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अलवर के एसपी ने मामले की जानकारी देता हुआ कहा कि अभी तक छानबीन में पुरानी रंजिश का मामला सामने आया है। दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+