Bihar News: 'राहुल गांधी देश का अभिशाप, कांग्रेस देश का कलंक', AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़के मांझी
Jitan Ram Manjhi on Congress AI Summit Protest: भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर यूथ कांग्रेस का 'शर्टलेस' प्रदर्शन सियासी गलियारों में तूफान ले आया है। एक तरफ जहां दुनिया के दिग्गज तकनीक पर चर्चा कर रहे थे, वहीं 'कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम' के नारों ने माहौल गरमा दिया।
इस घटना पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को बेहद तल्ख अंदाज में घेरा है। मांझी ने इस प्रदर्शन को 'देश का कलंक' करार देते हुए राहुल गांधी से पूछा है कि क्या वह अपने घर आए मेहमानों के सामने भी ऐसी ही 'हरकत' करते हैं?

Youth Congress shirtless protest: 'राहुल गांधी देश का अभिशाप'
जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने पीएम मोदी को देश का मान और सम्मान बताया, तो वहीं कांग्रेस को 'कलंक' और राहुल गांधी को 'देश का अभिशाप' करार दिया। मांझी का मानना है कि इस तरह के प्रदर्शनों से राहुल गांधी अपनी अपरिपक्वता का परिचय दे रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस की ये नीतियां देश की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल कर रही हैं।
ये भी पढे़ं: Kanishk Narayan कौन? मुजफ्फरपुर का लड़का बना ब्रिटेन सरकार में AI मंत्री, 20 साल बाद लौटे जन्मभूमि
Bihar Politics News: 'राहुल जी कबतक बच्चे वाली हरकत करते रहिएगा'
- जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि,
- देश का मान= नरेन्द्र मोदी जी,
- देश का सम्मान= नरेन्द्र मोदी जी
- देश का कलंक=कांग्रेस पार्टी
- देश का अभिशाप=राहुल गांधी
राहुल जी कबतक बच्चे वाली हरकत करते रहिएगा,कभी तो सोचिए। आपके घर में जब मेहमान आते हैं तो आप उनके सामने नंगे होकर हल्ला हंगामा करतें हैं क्या? AI समिट हमारे देश का,हर भारतीय के घर का कार्यक्रम था इसमें इस तरह की हरकत करवाना ना केवल निंदनीय है बल्कि ये घटना भारत के इतिहास के काले पन्नो में लिखा जाएगा। शर्मनाक....
यूथ कांग्रेस का आरोप: 'दिखावे की राजनीति'
इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम के बाहर अपनी शर्ट उतारकर विरोध जताया। उनका आरोप था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एआई समिट के नाम पर देश की पहचान का सौदा कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने 'कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम' के नारे लगाते हुए कहा कि यह सरकार केवल बाहरी दिखावा कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, लेकिन तब तक यह घटना कैमरों में कैद होकर वायरल हो चुकी थी।
ये भी पढे़ं: Bihar Rajya Sabha Election 2026: रीना पासवान जाएंगी राज्यसभा? अटकलों पर बेटे चिराग पासवान ने क्या कहा
पूरे देश का अपमान- उपेंद्र कुशवाहा
वहीं आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी दिल्ली में यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन की कड़े शब्दों में निंदा की है। कुशवाहा ने कहा कि एआई समिट जैसे वैश्विक मंच पर कांग्रेस का यह कृत्य पूरे देश का अपमान है। उन्होंने जोर दिया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया के सामने भारत की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं, तब कांग्रेस के लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं। कुशवाहा ने मांग की कि कांग्रेस को इस 'अपमानजनक' व्यवहार के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications