Jehanabad Yuva Utsav: कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में युवा बना सकेंगे अपनी पहचान, मिलेगा राष्ट्रीय मंच
Jehanabad NewsToday: जहानाबाद में कला संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जिला युवा उत्सव की रंगारंग शुरुआत की गई। विधायक जहानाबाद और जिला पदाधिकारी विधिवत उद्घाटन किया। 26 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक जिला में जिला युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
जहानाबाद नगर परिषद के अब्दुलबारी नगर भवन में 26 सितंबर को विधायक जहानाबाद कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव और जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने दीप जलाकर कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। जिला के सभी क्षेत्र के 15 से 29 वर्ष के युवा कलाकारों, रचनाकारों, चित्रकारों ,साहित्यकारों का मजमा नगर भवन में 26 सितंबर से लगा और यह 27 सितंबर को भी जारी रहेगा।

आपको बता दें कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के निर्देशो पर राज्य भर के युवा वर्ग को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में प्रोत्साहन के लिए, जिला स्तर से राज्य स्तर तक युवा उत्सव का आयोजन हर साल किया जाता है।
राज्य स्तर पर फर्स्ट रैंक हासिल करने वाले कलाकार और दल के प्रतिभागी को राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने का मौक दिया जाता है। बिहार राज्य के युवाओं की बड़ी तादाद में राष्ट्रीय युवा उत्सव में भागीदारी के लिए, जिला स्तर पर युवाओं के कला को निखारने के लिए जिला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर भवन के मंच पर जिला पदाधिकारी, अलंकृता पांडे ने कहा की युवाओं के समुचित विकास के लिए यह ज़रूरी है कि, पढ़ाई लिखाई के अतिरिक्त कला के विधाओं में भी युवा रुचि दिखाएं और भाग लें। कई बार ऐसे हालात हो जाते हैं कि हमारे विद्यालय, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा के अनुरूप मंच नहीं मिल पाता है। कला संस्कृति एवं युवा विभाग की इस सार्थक पहल की वजह से जिला युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जो कि एक महत्वपूर्ण मंच साबित होता आया है।
जिला स्तर से चुने हमारे युवा कलाकारों को राज्य स्तरीय मंच और उनके अच्छे प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर के मंच पर भी सम्मान और पहचान मिलती है। इसके साथ ही उनसे जुड़ा जिला और राज्य भी गौरवांवित होता है। जिला पदाधिकारी के ने कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चांदनी कुमारी को भी निर्देशित किया।
अधिक से अधिक युवा कलाकारों को इस मंच और इस कार्यक्रम का लाभ मिल सके। इसलिए पहले हो चुके निबंधनों के अतिरिक्त अगर कार्यक्रम के दौरान भी युवाओं की उपस्थिति होती है, तो उन्हें भाग लेने दिया जाए। जिला पदाधिकारी कलाकारों को निर्देशित किया कि अपनी पेशकस में कार्यक्रम के थीम'नवाचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी' को ज़रूर जोड़ें।












Click it and Unblock the Notifications