Jehanabad News: श्रावणी मेला 2024 का उद्घाटन, वाणावर पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की कवायद तेज़
Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद ज़िले में रविवार को श्रावण माह के पहले दिन, वाणावर श्रावणी मेला, 2024 का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसी के साथ बाबा सिद्धेश्वर नाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है।
श्रावण मास भगवान शिव के श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस अवसर पर वर्णावर के आंचल में स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ का मंदिर हजारों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र के रूप में अति महता का स्थान बन जाता है।

आपको बता दें कि प्रमोद कुमार(सदस्य, बिहार विधान परिषद), कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव (विधायक, जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र), सतीश कुमार (विधायक, मखदुमपुर विधान सभा क्षेत्र), अरविन्द प्रताप सिंह(पुलिस अधीक्षक), ब्रजेश कुमार (अपर समाहर्ता) के हाथों उद्घाटन किया गया।
इस के अवसर पर मौजूद श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी गई। वहीं बता गया कि वाणावर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के सुविधा के लिए रोपवे भी चालू हो जाएगा। रोपवे का काम अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा तादाद में पर्यटक आने की संभावनाएं हैं।
पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने भी रे जिले प्रशासन के तरफ से सभी जिला वासियों को श्रावण मास की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से सभी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई है।
इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जगह जगह पर पुलिस बल और प्रशासनिक अमले की तैनाती की गई है। सभी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से अफवाह फ़ैलाने वाले असामाजिक तत्वों से दूर रहने की अपील भी की है।
इसके साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उसकी सूचना अविलंब जिला प्रशासन अथवा पुलिस प्रशासन को उपलब्ध कराने तथा ऐसे असामाजिक तत्वों से निपटने में सहयोग करने की अपील की।












Click it and Unblock the Notifications