महिला के घर में घुसकर इज़्ज़त से खिलवाड़ की कोशिश, महिला का आरोप- गांव से भगाना चाहते हैं लोग

Crime News Jehanabad Bihar: जहानाबाद ज़िले से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है, जहां एक महिला की इज़्ज़त से खिलवाड़ की कोशिश की गई और फिर लाठी डंडों से बुरी तरह से पिटाई कर ज़ख्मी भी कर दिया।

Jehanabad Duhri mitiya village hulasganj police station news update in hindi

Jehanabad Bihar News: बिहार के जहानाबाद ज़िले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला के घर में घुसकर उसकी इज़्ज़त से खिलवाड़ की कोशिश की गई। इतना ही नहीं बदमाशों नें लाठी डंडों से पीटकर ज़ख्मी भी कर दिया।

डुहरी मटिया गांव (हुलासगंज थाना क्षेत्र, जहानाबाद) में 5 लोगों ने एक महिला के साथ बदतमीज़ी कर मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला राखी देवी की मानें तो वह अपने घर में बैठी हुई थी। अचानक 5 लोग घर में दाखिल हुए और छेडखानी शुरू कर दी।

Recommended Video

    बक्सर: सखुआना गांव में विवादित जमीन पर हो रहा घेराबंदी, तभी हो गया ये कांड

    महिला ने जब विरोध किया तो उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह ज़ख्मी हो गई। महिला ने जब शोर मचाई तो आसपास के लोग जमा हुए। लोगों की भीड़ इकट्ठा होता देख सभी बदमाश वहां से भाग गए। वहीं आरोपियो ने कहा कि महिला डायन है।

    गांव में डायन महिला की वजह से ही हादसा हो रहा है। इसलिए ही महिला के साथ मारपीट की है। वहीं पीड़ित महिला का आरोप है कि ये लोग गांव से उसे भगाना चाहते हैं। इसलिए परेशान कर रहे है। फिल्हाल पीड़ित महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    स्थानीय लोगों की मानें तो अपसी विवाद की वजह से यह घटना हुई है। गांव में सभी लोग मिल जुलकर रहते हैं। कुछ असमाजिक तत्वों वजह से पूरे समाज की बदनामी हो रही है। पीड़ित महिला के पति बाहर निजी कंपनी में काम करते हैं। वह अपने बच्चों के साथ घर में रहती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+