Jehanabad News: समीक्षा बैठक कर रहीं थीं डीएम, IAS अलंकृता पांडे को दिखी लापरवाही, तुरंत की कार्रवाई

Jehanabad DM, IAS Alankrita Pandey News: बिहार के जहानाबाद जिले की डीएम अलंकृता पांडे अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर वह अपने काम की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। जिले में किसी भी प्रकार अनियमितता देखने पर वह तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करती हैं। कुछ इसी प्रकार का सोमवार को स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में देखने को मिला।

डीएम अलंकृता पांडे ने 14 अक्टूबर को स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्हें कुछ मामलों में अधिकारियों की लापरवाही दिखी। मसलों पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और सख्त दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के तय लक्ष्य से जिन प्रभारी स्वास्थ्य पदाधिकारी के स्तर पर 50 फीसदी कम काम हुआ है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Jehanabad DM IAS Alankrita Pandey News

स्वास्थ्य सेवाओं में प्रसव पूर्व जांच, संस्थागत डिलीवरी, परिवार नियोजन, आयरन की गोलियों को बांटना, टीकाकरण, भाव्या का इस्तेमाल जैसे मानक शामिल है। वहीं सिविल सर्जन जहानाबाद को निर्देशित किया गया कि प्रभारी स्वास्थ्य पदाधिकारी, रतनी फरीदपुर और घोसी को काम में हुई कोताही के बाबत स्पष्टीकरण लें।

कोताही मामले में संतोषजनक जवाब आने तक और उनके काम करने में सुधार होने तक उनकी सैलरी रोक दी जाए। डीएम जहानाबाद ने निर्देश दिया कि जिला स्तर पर जिस तरह स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक की जाती है, उसी तरह प्रखंडवार स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करें।

स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर ANM और कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर का काम संतोषजनक नहीं पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि प्रखंड लेवल पर स्वास्थ्य विभाग से नोडल पदाधिकारी नामित करें, ताकि प्रखंड स्तर पर हर महीने समीक्षा की जा सके।

परिवार नियोजन मामले में कोताही बरतने वाले दो चिकित्सक, डॉ. मधुबाला और डॉक्टर राजेश कुमार ( हुलासगंज में पोस्टेड) और रेफरल अस्पताल, घोसी में पोस्टेड एक अन्य सर्जन के वेतन पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही हुलासगंज और घोसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने स्तर से स्पष्टीकरण कर, प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+