बिहार: नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाने के लिए जदयू नेताओं ने भरी हुंकार, जानिए पूरा मामला

प्रतिमा अनावरण के मौक़ पर जदयू के दिग्गज़ नेताओं ने शिरकत की, कौशलेंद्र कुमार (सांसद, जदयू), श्रवण कुमार (ग्रामीण विकास मंत्री) के अलावा स्थानीय विधायक और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

नालंदा, 26 अगस्त 2022। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सियासी समीकरण बदलते हुए नज़र आ रहे हैं। वहीं जदयू नेताओं की तरफ़ से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की कवायद तेज़ हो चुकी है। दरअसल शुक्रवार को बिहार के नालंदा ज़िले में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व महाचिव स्व. चंदेश्वर प्रसाद सिंह के प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया था। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन सिंह) ने भतहर हाई स्कूल में प्रतिमा का अनावरण किया।

Recommended Video

    बिहार: नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार बनाने के लिए जदयू नेताओं ने भरी हुंकार, जानिए पूरा मामला
    CM नीतीश को PM उम्मीदवार बनाने की क़वायद

    CM नीतीश को PM उम्मीदवार बनाने की क़वायद

    प्रतिमा अनावरण के मौक़ पर जदयू के दिग्गज़ नेताओं ने शिरकत की, कौशलेंद्र कुमार (सांसद, जदयू), श्रवण कुमार (ग्रामीण विकास मंत्री) के अलावा स्थानीय विधायक और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं कार्यक्रम के दौरान जदयू के दिग्गज नेताओं ने जनता को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा की नीतीश कुमार की पीएम उम्मीदवारी के लिए राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह (राष्ट्रीय अध्यक्ष, जदयू) प्रदेश की पार्टियों से बात कर रहे है।

    देश की सियासत करवट बदल रही है- ललन सिंह

    देश की सियासत करवट बदल रही है- ललन सिंह

    प्रदेश के 38 जिलों से आए शिक्षकों से जदयू नेताओं ने कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार को पीएम बनाने में सहयोग भी मांगी। वहीं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब भी टीवी खोलिए तो देश में सांप्रदायिक नफरत फैलाने की बात ही दिखाई जाती है। भारते देश सभी धर्मों के लोगों का है, यही वजह है कि देश की सियासत करवट बदल रही है।

    'मोदी ने की थी CBI के खिलाफ बयानबाज़ी'

    'मोदी ने की थी CBI के खिलाफ बयानबाज़ी'

    ललन सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ऑडियो भी सुनाया जारी किया। नरेंद्र नोदी उस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे, उन्होंने उस वक्त सीबीआई के खिलाफ बयानबाज़ी की थी। ललन सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री आज उसी सीबीआई के सहारा ले रहे हैं। बिहार के नेताओं को सीबीआई के साहरे डराने का काम कर रहे हैं। ललन सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पटना में आकर क्षेत्रीय पार्टी को खत्म करने की बात कह रहे थे। इसलिए हमलोगों ने एनडीए को लात मार दिया।

    ये भी पढ़ें: बिहार में 'पिंक लाइन सर्विस', फ्री में महिलाएं कर सकेंगी सफर, योजना की हो रही तारीफ

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+