बिहार में 'पिंक लाइन सर्विस', फ्री में महिलाएं कर सकेंगी सफर, योजना की हो रही तारीफ
राखी गुप्ता ने अपने निजी खर्च से इस अनोखे पहल ‘पिंक लाइन सर्विस’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ई रिक्शा के माध्यम से शहर भर में मुफ्त में आवागमन कर सकती हैं। राखी गुप्ता की मानें तो उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं की सेवा
छपरा, 26 अगस्त 2022। दिल्ली की तर्ज़ पर बिहार में भी अब महिलाएं मुफ़्त में सफर कर रही हैं। दिल्ली में तो आम आदमी पार्टी की सरकार महिलाओं के लिए बस में मुफ्त सफर की योजना चला रही है। लेकिन बिहार में सरकारी नहीं बल्कि निजी तौर पर यह योजना चलाई जा रही है। ग़ौरतलब है कि इस योजना पर एक महिला पहल कर रही है। बिहार के छपरा जिला में राखी गुप्ता अपने ट्रस्ट के ज़रिए यह योजना चला रही हैं। राखी गुप्ता ने बताया कि छपरा नगर निगम क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह योजना चलाई जा रही है। इसके तहत महिलाएं ई रिक्शा में शहर भर में मुफ़्त सफर कर सकती हैं।

‘पिंक लाइन सर्विस’ की शुरुआत
राखी गुप्ता ने अपने निजी खर्च से इस अनोखे पहल 'पिंक लाइन सर्विस' की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ई रिक्शा के माध्यम से शहर भर में मुफ्त में आवागमन कर सकती हैं। राखी गुप्ता की मानें तो उन्होंने जरूरतमंद महिलाओं की सेवा भाव से इस योजना की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि पैसे की अभाव में कई महिला रिक्शा में यात्रा नहीं कर पाती हैं। पैदल सफर करने को मजबूर महिलाओं के लिए योजना की शुरुआत की है। फिल्हाल पूरे शहर में इस योजना के तहत एक दर्जन ई रिक्शा चलाई जा रही है।

महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात
'पिंक लाइन सर्विस' के ज़रिए पूरे शहर के लिए यह सेवा जारी रहेगी। इस योजना के तहत महिलाएं कभी भी किसी वक्त भी बिना किसी खौफ़ के सफ़र कर पाएंगी। वहीं योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं ने बताया कि यह एक सराहनीय पहल है। दिल्ली में तो सरकार योजना चला रही है लेकिन बिहार में एक महिला ने यह क़दम उठाया है यह काबिले तारीफ़ है। एक ओर महंगाई बढ़ रही है तो वहीं दूसरी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा के लिए योजना चलाना आसान नहीं है। महिला होते हुए भी राखी गुप्ता ने महिलाओं को शानदार तोहफा दिया है।

ग्रामीणों ने की राखी की तारीफ़
राखी गुप्ता के बारे स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अपने ट्रस्ट के ज़रिए और भी कई समाजसेवा कार्य करते रहती हैं। वह छपरा में महिलाओं के लिए कई योजनाएं भी चला रही है। इससे पहले भी राखी गुप्ता ने कई महिलाओं की आंख का ऑपरेशन करवाया था। इसके साथ ही राखी गुप्ता ने अपनी कोशिश से सैकड़ों महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ भी दिलाया था। ग्रामीणों का कहना है कि राखी गुप्ता महिलाओं के लिए मिसाल पेश कर रही हैं। जहां ग्रामीण इलाके में महिलाओं को घर से बाहर निकलने की इजात नहीं होती है, वहीं राखी गुप्ता महिलाओं को आगे बढाने के लिए लगातार कोशिश कर रही हैं।

छात्राओं को भी होगा फ़ायदा
महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना के बारे जानकारी देते हुए राखी गुप्ता ने बताया कि शहर के बड़ा तेलपा से लेकर इनई तक 'पिंक लाइन सेवा' चलेगी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से ई-रिक्शा गुज़ेरगी। इस योजना से तहत स्कूल कॉलेज जाने वाली छात्राओं को भी काफी फायदा मिलेगा। क्योंकि सवारी गाड़ी में शेयरिंग में यात्रा करने से कुछ छात्रा असहज रहती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह शेयरिंग यात्रा करने में एक ही ऑटो या रिक्शा में कई लोग बैठते हैं। इसमें महिलाओं के लिए अलग से बैठने की जगह नहीं होती है। वहीं पिंक लाइन सेवा की शुरुआत से छात्राओं में भी काफी खुशी है।
ये भी पढ़ें: क्या बिहार में पहले से रेड का प्लान था ?, BJP पर विपक्षी दलों ने साधा निशाना, जानिए मामला












Click it and Unblock the Notifications