मेरे ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी और बेबुनियाद खबर चलाने वालों से गुज़ारिश है, वह अपनी जानकारी सही कर लें- अली अशरफ

Ali Ashraf Fatmi ने एक वीडियो मैसेज जारी कर फ़र्ज़ी और ग़लत ख़बर चलाने वाले को जानकारी सही करने की हिदायत दी है।

JDU Leader Ali Ashraf Fatmi Says We Will Contest Election Under Guidance Of CM Nitish

Bihar Politics: कर्नाटक चुनाव नतीजे के देश भर में सियासी फ़िज़ा बदली हुई नज़र आ रही है। वहीं बिहार में भी आगामी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में जदयू भी अपनी सियासी पकड़ मज़बूत करने में जुटी हुई है।

Recommended Video

    मेरे ख़िलाफ़ फ़र्ज़ी और बेबुनियाद खबर चलाने वालों से गुज़ारिश है,वह अपनी जानकारी सही कर लें-अली अशरफ

    बिहार के दरभंगा ज़िले में हाल ही जदयू कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ था। कार्यक्रम में प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की थी। वहीं जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के आते ही कार्यकर्ता अपने-अपने नेताओं के नारे लगाने लगे थे।

    नारेबाज़ी पर ललन सिंह ने कार्यकर्ताओं से को समझाया कि पार्टी में अभी एक ही नेता नीतीश कुमार हैं। हम सब उन्हीं के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। पार्टी को मज़बूत करने का वक्त है। सभी लोग एक साथ चलते हुए पार्टी को सशक्त बनाएं।

    कार्यकर्ता सम्मेलन में नारेबाज़ी को लेकर एक निजी चैनल कुछ खबर चलाई थी। इस पर जदयू नेता अली अशरफ फात्मी ने नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए कहा कि, फ़र्ज़ी और बेबुनियाद खबर चलाया गया है। जिस तरह से झूठी खबर दिखाई गई है लगता है एजेंडे के तहत खबर दिखाई गई है।

    अली अशरफ फातमी ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन कामयाब हुआ और अच्छा रहा, लेकिन उस खबर को ग़लत तरीक़े मेरे ख़िलाफ़ दिखाया है। मैं उन लोगों से गुज़ारिश करूंगा कि वह अपनी जानकारी सही कर लें। इस तरह बेबुनियाद खबर दिखा कर वह अपनी ही प्रतिष्ठा खराब कर रहे हैं।

    वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में अली अशरफ फातमी ने कहा कि नीतीश कुमार जदयू के साथ-साथ महागठबंधन के भी नेता हैं। हम लोग आगामी चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ेंगे। पार्टी में मुखालफ़त वाली कोई बात नहीं है। महागठबंधन जिसे टिकट देगी हम लोग साथ मिलकर उसे जिताएंगे। कुछ गोदी मीडिया की झूठी और बेबुनियाद खबर दिखाकर गलतफहमी पैदा करना चाहती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+