JDU सांसद का इस्तीफा, बिहार चुनाव से पहले नीतीश कुमार को लिखा पत्र, पटना से दिल्ली तक हड़कंप
Bhagalpur MP Ajay Mandal resigns from JDU: बिहार विधानसभा चुनाव के गहमागहमी के बीच जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को एक बड़ा झटका लगा है। भागलपुर के मौजूदा सांसद अजय मंडल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने त्यागपत्र में पार्टी संगठन पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुद को उपेक्षित महसूस करने की बात कही है।
अजय मंडल का कहना है कि विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे में उनकी राय की अनदेखी की गई, और समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है, जबकि अकर्मण्य लोगों को महत्व मिल रहा है। इस इस्तीफे ने जदयू के भीतर चल रहे आंतरिक कलह को उजागर कर दिया है, जिससे चुनाव से पहले पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

संगठन पर लगाए गंभीर आरोप
भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने पार्टी नेतृत्व को सौंपे अपने इस्तीफे में स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्होंने सांसद रहते हुए कभी भी पार्टी लाइन के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने संगठन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि स्थानीय सांसद के तौर पर विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी संगठन ने उनसे कोई बात नहीं की। मंडल ने लिखा, "मेरे क्षेत्र में मेरी राय की अनदेखी हो रही है।" उन्होंने टिकट बंटवारे और स्थानीय नेतृत्व की उपेक्षा पर अपनी गहरी नाराजगी जताई है।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: टिकट के लिए नीतीश कुमार के घर के बाहर धरने पर बैठे MLA गोपाल मंडल, हाई वॉल्टेज ड्रामा जारी
कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का उठाया मुद्दा
सांसद अजय कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी नेतृत्व को 14 अक्टूबर को भेजे पत्र में बताया कि पिछले 20-25 वर्षों से वे संगठन और जनता की सेवा कर रहे हैं, लेकिन अब उनके लोकसभा क्षेत्र में टिकट बंटवारे को लेकर उनकी राय को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ लोग उनके क्षेत्र में टिकट बांटने का काम कर रहे हैं, और जिलाध्यक्ष व जिला कमेटी के प्रस्तावों को भी संगठन स्तर पर खारिज कर दिया गया है। मंडल ने कहा कि संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, और जिन लोगों ने पार्टी के लिए कोई काम नहीं किया, उन्हें टिकट और महत्व मिल रहा है। ऐसी स्थिति में पार्टी के साथ आगे काम कर पाना उनके लिए कठिन है। अजय मंडल ने अपने पत्र में संसद के पद से इस्तीफा देने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: Bihar Chunav: टूट के कगार पर महागठबंधन! कांग्रेस ने कर दिया बड़ा ऐलान, टेंशन में तेजस्वी ने वापस लिए सिंबल












Click it and Unblock the Notifications