Bihar Weather: भीषण गर्मी में परिंदों के लिए ग्रामीण चला रहे मुहिम, पहल की हो रही तारीफ़

Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी का सितम जारी है, मौसम में तपिश के साथ ही जानलेवा लू भी चल रही है। प्रदेश के कई ज़िलों में हीटवेव अलर्ट भी जारी किया गया है, वहीं लू की वजह से लोगों की जान भी जा रही है। कई ज़िलों से मौत की खबर सामने आ रही है। सरकार की तरफ़ से मरीज़ों के लिए अस्पताल में व्यवस्था चुस्त, दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं जमुई ज़िला के कई गांवों के लोगों ने भीषण गर्मी को देखते हुए परिंदों के लिए दाना और पानी के इंतेज़ाम की मुहिम चलाई है।

बिहार के ज़्यादातर ज़िलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान दर्ज किया जा रहा है। वहीं जमुई ज़िले में दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा रह रहा है। बेहाल गर्मी से जहां लोग खुद को बचाने के लिए घर में दुबके हुए हैं, वहीं कुछ लोगों को परिंदों की फिक्र सता रही है।

Food and water for birds

गर्मी से इंसान परेशान हो रहे हैं, तो बेजुबान परिंदों पर क्या गुज़र रही होगी, इसी सोच के साथ ग्रामीणों ने परिंदों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए एक मुहिम चलाई है। परिंदों को ग्रमी से कुछ हद तक राहत मिले इसलिए ज़िले के कई गांवों के लोग परिंदों के लिए दाना और पानी का इंतेज़ाम कर रहे हैं।

गांव के लोग परिंदों के लिए दाना और पानी के लिए मिट्टी के बर्तन में दाना और प्लास्टिक के डिब्बे में पानी रखकर पेड़ पर टांगने की मुहिम चला रहे हैं। ताकि छांव की तलाश में पेड़ पर परिंदे पहुंचे तो प्यास और भूख की तलब मिट जाए। भीषण गर्मी से परिंदों को भी थोड़ी राहत मिले।

ग्रामीणों ने बताया कि जिले के करीब 15 गांवों में ये मुहिम चलाई जा रही है ताकि गर्मी से बेहला परिंदों को कुछ राहत मिल सके। दाना और पानी की तलाश में परिंदों को धूप की तपिश में भटकना नहीं पड़े, इसलिए पेड़ पर ही दाना और पानी भरकर टांग दे रहे हैं।

ग्रामीणों की मानें तो पहले यह मुहिम शहर के विभिन्न जगहों पर चलाई जा रही थी, बाद में युवाओं ने यह फ़ैसला लिया कि इस मुहिम को गांव तक पहुंचाया जाए। जमुई ज़िले के मनझवे गांव शुरू की गई मुहिम को हर गांवों में पहुंचाने के लिए युवा पहल कर रहे हैं। पढ़ाई और नौकरी से वक्त निकालक परिंदों की खिदमत में रोज़ाना दो घंटे बिताते हैं।

जमुई जिला के विभिन्न जगहों के युवा रोज़ाना अलग-अलग जगहों पर जाकर पेड़ पर टांगे गए मिट्टी के बर्तन और पानी के डिब्बे में दाना पानी देखते हैं, अगर जहां दाना और पानी की ज़रूरत होती है, उसमें भर देते हैं। युवाओं के इस पहल को देखते हुए स्थानीय लोग भी इस मुहिम का हिस्सा बन रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की लोग खूब तारीफ़ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+