Jamui Lok Sabha: 10 साल में हालात बद से बदतर हो गए, परिणाम केंद्र सरकार को भुगतना पड़ेगा- विजय प्रकाश
Jamui Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव को लेकर देश भर में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। एनडीए नेता बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं महागठबंधन के नेता इसे जुमलेबाज़ी बता रहे हैं। इसी क्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत की। वीडियों में देखें केंद्र की मोदी सरकार पर क्या कुछ उन्होंने कहा है?
राजद नेता विजय प्रकाश ने कहा कि 10 सालों में हालात बद से बदतर हो चुके हैं। इसका खामियाज़ा केंद्र की मोदी सरकार को भुगतना पड़ेगा। आप जमुई की धरती पर हैं, यहां के सांसद चिराग पासवान नारा देते थे कि बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट, तो इसे दरकिनार करके परिवार फर्स्ट करते हुए जमुई में अपने बहनोई को टिकट दिया।

बिहार के विकास का दावा करने वाले चिराग पासवान को टिकट बंटवारे में बिहार की याद नहीं आई, अपने परिवार के सदस्य याद आ गए। हालात तो यह है कि एनडीए नेता सिर्फ अपना विकास चाहते हैं, जनता को विकास के नाम पर भ्रमित कर रहे हैं। जमुई से जिनको टिकट दिया है, उन्हें क्षेत्र की जनता जानती तक नहीं है। वह विकास क्या खाक करेंगे।
Recommended Video
पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने कहा कि पक्ष और विपक्ष के नेता अपने-अपने दावे करते हैं, लेकिन बात तो होनी चाहिए कि जनता क्या चाहती है। जनता के मूड को भांपने पर यही पता चलता है कि बिहार में एक ही चीज़ नज़र आ रही है, वह तेजस्वी यादव द्वारा कराया गया विकास कार्य है। 17 सालों में जो काम नहीं हुआ, उसे उन्होंने 17 महीने करवा दिया।
तेजस्वी यादव द्वारा कराये गये कामों के बाद नौजवानो, किसान और आम जनता में काफी विश्वास बढ़ा है। 10 सालों में केंद्र की मोदी सरकार ने जो जुमलेबाज़ी की है, उससे जनता ऊब चुकी है। जो बुरे हालात पैदा हुए हैं, उसका कुपरिणाम पीएम मोदी को भुगतना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications