Jamui Lok Sabha: मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दूल्हन, दुल्हे ने कहा- शादी तो हो जाएगी लेकिन...
Jamui Lok Sabha Bride Vote: लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार की चार सीटों पर मतदान हुआ। वोटिंग में युवाओं से लेकर बुज़ुर्ग तक ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में जमुई के विभिन्न मतदान केंद्रों से वोटिंग से जुड़ी कई रोचक ख़बरें भी पढ़ने को मिली।
जमुई लोकसभा सीट पर लोकतंत्र महापर्व की धूम की एक बहुत ही शानदार तस्वीर सामने आई है। जहां कन्यादान से पहले ही घूंघट में दुल्हन औऱ सेहरे में दूल्हा मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंचा। नवविवाहित जोड़े को देख वहां हर लोग दंग रह गए। उनके मतदान की रूची की काफी तारीफ़ की।

मतदान करने पहुंची दूल्हन ने वोट डाला और उसके बाद कहा कि मतदान हम लोगों का बहुत ही बड़ा अधिकारी है। हर इंसान को वोट करना चाहिए, क्योंकि हमारे एक-एक वोट से ही सरकार बनती और टूटती है। यह दिलचस्प नज़ारा शेखपुरा विधानसभा क्षेत्र (जमुई लोकसभा) में देखने को मिला।
Recommended Video
शेखपुरा विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या-68 (बसंती कन्या मध्य विद्यालय) में सुष्मिता (नवविवाहिता) अपने पति प्रदीप के साथ वोटिंग करने पहुंची थी। उसने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए अन्य लोगं को भी मतदान के लिए जागरुक किया।
सुष्मिता ने कहा कि लोकतंत्र के जश्न के लिए मतदान ज़रूरी है। समाज और देश के विकास के लिए हम लोगों का एक-एक वोट कीमती है। इसलिए सभी लोगों को मतदान करना चाहिए। मैंने पहली बार अपने मत के अधिकार का प्रयोग किया है।
आपक बता दें कि शेखपुरा शहर के एक मैरिज हॉल में सुष्मिता की शादी शुक्रवार सुबह में संपन्न हुई। शादी के बाद कन्या दान और विदाई कार्यक्रम होना था। इससे पहले दुल्हन ने अपने पति के साथ मतदान करने का फ़ैसला लिया और मतदान केंद्र पहुंच कर वोटिंग की। दूल्हन के इस फ़ैसले की सभी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications