कौन हैं IAS Abhilasha Sharma, जो बनी जमुई की पहली महिला डीएम, गया में निभा रही थीं अहम ज़िम्मेदारी
Jamui New DM IAS Abhilasha Sharma News: बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसी क्रम में जमुई जिला अधिकारी का भी तबादला हो गया है, वहीं अब पहली बार जमुई में बतौर जिला अधिकारी किसी महिला की पोस्टिंग हुई है। IAS अभिलाषा शर्मा जमुई की 25वीं नई जिला अधिकारी बनी हैं।
IAS अभिलाषा शर्मा इससे पहले गया ज़िले में अहम ज़िम्मेदारी निभा रही थीं, उन्होंने गया में बतौर नगर आयुक्त काफी बेहतरीन काम किया था। गया के लोग उनकी कार्यशैली से काफी खुश थे। वहीं अब उन्हें जमुई डीएम की अहम ज़िम्मेदारी मिली है। जमुई के लोगों को अभिलाषा शर्मा से काफी उम्मीदें हैं।

जमुई के लोगों का कहना है कि पहली बार जिले में महिला डीएम आई हैं, अब जिले की महिलाओं की समस्या का हल आसानी से निकलेगा। पहले महिलाएं अपनी समस्या डीएम तक पहुंचाने में कतराती थीं, लेकिन अब बेबाकी से अपनी बात रख पाएंगी। आइए जानते हैं कौन हैं महिला IAS अधिकारी अभिलाषा शर्मा जिनसे जमुई के लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली IAS अभिलाषा शर्मा का सफ़र काफी संघर्षपूर्ण रहा है। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर UPSC में कामयाबी पाई थी। 2017 बैच (भारतीय प्रशासनिक सेवा) की तेज़ तर्रार अधिकारियों की लिस्ट में शुमार अभिलाषा शर्मा ने यूपीएससी में 68 रैंक हासिल कर कामयाबी हासिल की थी।
अभिलाषा शर्मा बचपन से ही ज़हीन छात्रों में शुमार की जाती रहीं हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने UPSC एग्ज़ाम देने का मन बनाया था, लेकिन उन्हें कामयाबी चौथी कोशिश में मिली। इसके बाद उनके प्रशासनिक करियर की शुरुआत हुई। गया ज़िले में उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान स्वच्छ भारत अभियान के तहत काबिले तारीफ़ काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications