Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मेला घूमने गई महिलाओं को मनचलों ने बनाया निशाना, ब्लेड से किया वार

पटना। बिहार के जहानाबाद में एक अजीब घटना देखने को मिली। यहां मनचलों ने मेला देखने गई युवतियों के साथ बुरा बर्ताव किया। इन मनचलों ने शहर के ठाकुरबारी में दशहरा मेले के दौरान 20 से अधिक महिलाओं को ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद महिलाओं को एक-एक करके इस घटना की जानकारी हुई। घायल महिलाओं को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह वार किसने किया यह पता नहीं चला लेकिन महिलाओं के दर्द और कराह से जब कोहराम मचा तो चारो तफरा तफरी का माहौल बन गया। महिलाओं को तुरंत सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बल और उनके परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में ले जाया गया जहां सभी का इलाज किया गया।

jahanabad disturbing elements attacks on women with blade in a dussehra fair

मिली जानकारी के मुताबिक जहानाबाद के ठाकुरबाड़ी में विजयदशमी का भव्य मेला लगता है। इसी मेले में मनचलों ने एक- एक करे लगभग २४ से ऊपर महिलाओं को ब्लेड मार दी। घटना के तुरंत बाद सदर अस्पताल में इन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। वहीं दूसरी तरफ घटना स्थल पर लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया और महिलाएं मेला छोड़कर जाने लगीं। वहीं पुलिस इस मेले में उस मनचले की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है ताकि दोषी को पकड़ा जा सके। हालांकि अभी तक किसी तरह से इस घटना को अंजाम देने वाले शख्स की पहचान भी नहीं हो पाई है।

घायल होने वाली एक महिला ने बताया की शारीर के पिछले हिस्से में ब्लेड से बार किया गया जब खून से कपड़ा भीगने लगा तब एहसास हुआ और फिर दर्द होने लगा। लगभग दो दर्जन महिलाओं के साथ इसी तरह से वारदात हुई। पुलिस इसमें मनचलों पर अंकुश नहीं लगा सकी इसी वजह से इस तरह की घटना हुई।

वहीं घटनास्थल पर जायजा लेने डीएम आलोक रंजन घोष भी पहुचे जिसमे घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए इस मामले में गंभीरता से जाँच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बतया की महिलाओ को ब्लेड मारकर घायल किया गया है। सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगे है उसकी जाँच की जा रही है।

ये भी पढे़ं- अमृतसर ट्रेन हादसे का खौफ: यूपी में जल रह रावण को बीच में बुझाकर भीड़ को हटाया गया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+