अमृतसर ट्रेन हादसे का खौफ: यूपी में जल रह रावण को बीच में बुझाकर भीड़ को हटाया गया
मुरादाबाद। अमृतसर में शुक्रवार को रावण दहन के दौरान हुए रेल हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन काफी चौकन्ना नजर आया। हादसे की खबर मिलते ही मुरादाबाद में जल रहे रावण के पुतले पर पानी डालकर उसे बीच में ही बुझा दिया गया। मुरादाबाद के मझोला के रामलीला मैदान में दशहरा उत्सव में रावण का 80 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया था।

हुआ यूं कि मझोला स्थित रामलीला मैदान में 80 फीट का रावण का पुलता लगाया गया था। इधर राम ने पुतले को तीर से जलाया उधर अमृतसर में हुए हादसे की खबर मिली। रावण जल ही रहा था कि किसी अनहोनी के मद्देनजर रावण के पुतले पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारिय़ों ने पानी डालना शुरू कर दिया और रावण दहन के कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने भीड़ को हटाने के लिए भी पानी की बौछारों का प्रयोग किया।
बताया जा रहा है कि रामलीला मैदान में होने वाले रावण दहन मेले में जाने के लिए भीड़ एक पुल के नीचे रेलवे लाइन क्रास करके जाती है। जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना का संकट मंडराया करता है। इसलिए किसी संभावित हादसे के मद्देनजर पुलिस ने मेले से आते लोगों को लाइनों से नहीं निकलने दिया। हालांकि इस दौरान रेल प्रशासन पुल के नजदीक चालकों को सावधानी से ट्रेन चलने का निर्देश जारी करता है।












Click it and Unblock the Notifications