Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar News: ‘कौम की आवाज़ उठाना क्या गुनाह है, यह मेरा...’ कारण बताओ नोटिस पर बोले LJP(R) नेता इमाम ग़ज़ाली

Bihar LJP (R) News: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा शेखपुरा जिला अध्यक्ष इमाम ग़ज़ाली को उनके द्वारा दिए गए बयान पर कारण बताओ नोटिसा जारी किया है। पार्टी ने इमाम ग़ज़ाली के बयान को गैर अनुशासनिक व्यवहार मानते हुए इस तरह के बयान देने से परहेज़ करने कहा है।

वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत करते हुए इमाम ग़ज़ाली ने बेबाकी से अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले मुस्लिम समुदाय के रहनुमाओं के साथ पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान के घर पर बैठक हुई थी। उन्होंने वक्फ बोर्ड के नियमों को लेकर सभी से विचार विमर्श किया था।

Is it a crime to raise voice of Muslim community LJPR leader Imam Ghazali on show cause notice

चिराग पासवान की बैठक के बाद मौलाना अनिसुर्रहमान ने बैठक बुलाई, जिसमें मुझे भी निमंत्रण मिला था। वहां मैंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने जो कहा है, वह उस पर काम करेंगे। इसी दौरान भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने मुझे लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, इसी बात पर उनसे हल्की बहस हुई।

इसी बात को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मैं यह साफ़ कर देना चाहता हूं कि यह मेरा निजी बयान है, इससे मेरी पार्टी का दूर-दूर तक लेना देना नहीं है। मैं आलिमे दीन की इज़्ज़त करता हूं और उनके मशवरे को ही लेकर चलता हूं।

हर समुदाय के लोग अपने समाज के लिए आवाज़ उठाते रहे हैं। मैंने अपने समुदाय के लिए बात रखी तो क्या ग़लत कर दिया। हिंदुस्तान आज़ाद है, यहां हर इंसान को अपनी बात रखने की आज़ादी है। मुसलमानों पर जब-जब ज़ुल्म होगा मैं आवाज़ बुलंद करूंगा।

हां, मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि सारे बयान मेरे निजी हैं, पार्टी से जोड़कर इस पर सियासत नहीं होनी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता ने जो मुझपर आपत्तिजनक बयानबाज़ी की, इससे पार्टी की छवि ख़राब की गई। उससे मेरी निजी लड़ाई थी, पार्टी या गठबंधन से कोई लेना देना नहीं था।

मैंने हमेशा से पार्टी के गाइडलाइन मे रहकर काम किया है। एससी-एसटी के लिए भारत बंद होता है तो शाबासी दी जाती है। वक्फ बोर्ड के लिए बोलने पर नोटिस थमा दिया जाता है। पीएम मोदी भगवान नहीं है। यह बोलने पर सज़ा दी जाती है। हमारे सभी धार्मिक गुरुओं से ही इस्लाम और दीन ज़िंदा है।

मैं भी मुसलमान हूं, यह मेरा कर्तव्य है कि मैं अपने धार्मिक गुरुओं और धर्म की हिफ़ाज़त करूं। मैं हमेशा से अपनी पार्टी के सम्मान के लिए काम करता आया हूं। पार्टी के जैसे भी हालात हों, चट्टान की तरह तन,मन और धन से खड़ा रहा हूं, लेकिन मैं मुसलमान हूं।

मुझे उस वक्त तकलीफ हुई जब पार्टी द्वारा कारण बताओ नोटिस को सार्वजनिक किया गया, छवि ख़राब की गई। मैंने तन मन और धन से पार्टी की सेवा की है, करता हूं और आगे भी करता रहूंगा। मैं पार्टी का वफ़ादार कार्यकर्ता था और रहूंगा, लेकिन इस तरह से अपमानित करने से मुझे भी तकलीफ हुई है। क्या हमारे समुदाय पर जुल्म होने पर बोलना गुनाह है?

आपको बता दें कि लोजपा (र) के शेखपुरा जिला अध्यक्ष इमाम गजाली को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसमे लिखा गया है कि अनुशासन समिति के संज्ञान में आया है कि आपने हाल ही में सोशल मीडिया/मीडिया में गठबंधन सहयोगी और उनके मीडिया प्रभारी के संबंध में कुछ अनुचित टिप्पणियां की हैं, जो अनुशासनहीनता के दायरे में आता है।

आपके द्वारा प्रकट किए गए विचार आपके व्यक्तिगत विचार है, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का आधिकारिक मत नहीं है। पार्टी की ओर से पार्टी के नीतिगत विषयों पर बोलने के लिए ना तो आपको अनुमति है और ना आप बयान देने के लिए अधिकृत हैं।

हमारी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक महत्वपूर्ण सहयोगी है, और हमारे गठबंधन को बांधने वाले शिष्टाचार और पारस्परिक सम्मान को बनाए रखना आवश्यक है। यह स्वाभाविक है कि कुछ मुद्दों पर पार्टियों के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इन मतभेदों को सम्मानपूर्वक और रचनात्मक तरीके से व्यक्त किया जाना चाहिए।

आपकी हालिया टिप्पणियां, जो सार्वजनिक रूप से प्रसारित की गई हैं, न केवल पार्टी के आधिकारिक रुख के विपरीत हैं, बल्कि इनमें अनुचित और अपमानजनक भाषा का प्रयोग भी किया गया है। इस प्रकार का व्यवहार एक वरिष्ठ पार्टी सदस्य के लिए अनुचित है और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा प्रतिष्ठापित परस्पर सम्मान और गठबंधन के सामंजस्य के सिद्धांतों के विपरीत है।

आपसे अपेक्षित है कि मीडिया में की गई आपकी टिप्पणियों और अनुचित भाषा के प्रयोग के लिए एक लिखित स्पष्टीकरण इस नोटिस प्राप्ति की तिथि से 7 दिनों के भीतर प्रदान करें । कोई भी सार्वजनिक बयान देने से परहेज करें।

एक सार्वजनिक स्पष्टीकरण जारी करें जो आपकी व्यक्तिगत टिप्पणियों से पार्टी को अलग करता हो और एनडीए के सिद्धांतों और नीतियों के प्रति लोक जन शक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता हो।उपरोक्त निर्देशों का पालन करने में विफलता या संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रदान न करने की स्थिति में आपके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+