Interesting Story: 'MBA Golgappa Wala', जानिए निकेश ने क्यों रखा स्ट्रीट फूड बिज़नेस में कदम?

MBA Golgappa Wala: बिहार की राजधानी पटना में पिछले साल ग्रेजुएट चायवाली ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब पटना में एमबीए गोलगप्पा वाला चर्चा में बने हुए हैं।

Interesting Story Nikesh Tiwari Open MBA Golgappa Wala Stall Marine Drive Patna

MBA Golgappa Wala: बिहार की राजधानी पटना में एमबीए होल्डर ने गोलगप्पे की दुकान खोली है। 'एमबीए गोलगप्पा वाला' ने मरीन ड्राइव पर अपनी स्टॉल खोली है। एमबीए के बाद गोलगप्पा बेचने पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

'एमबीए गोलगप्पा वाला' को लेकर लोग चर्चाएं कर रहे हैं कि, एमबीए के बाद अच्छी सैलरी वाली नौकरी कर सकते थे। गोलगप्पा बेचने से अच्छा होता। निकेश ने आखिर क्यों स्ट्रीट फूड बिज़नेस में कदम रखा, यह हम आपको आगे बताएंगे। इससे पहले उनके स्टॉल पर मिल रहे गोलगप्पे की खासियत जानते हैं।

'एमबीए गोलगप्पा वाला' के स्टॉल पर पांच अलग-अलग तरह का पानी मिलता है। हींग पूरी, पुदीना पूरी, जलजीरा पूरी, इमली पूरी, खट्टा-मीठा पूरी, और दही पूरी का ज़ायका आप यहां ले सकते हैं। एक ही स्टॉल पर पांच तरह का पानी लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है।

Recommended Video

    Btech Paani Puri Wali नाम से मशहूर है Taapsee Upadhyay, पानीपुरी बनाने का अलग अंदाज | वनइंडिया हिंदी

    5 अलग-अलग पानी के साथ एक पूरी का जायका 20 रुपए में ले सकेंगे। 30 रुपए में 6 दही पूरी के एक प्लेट का जायका ले सकेंगे। साफ सफाई के साथ गोलगप्पा मिलने की वजह से भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं। हाल ही में मरीन ड्राइव (गंगा पथ) पर एमबीए गोलगप्पा वाला स्टॉल खोली है।

    निकेश तिवारी (एमबीए गोलगप्पा वाला) ने मणिपाल यूनिवर्सिटी सिक्किम से एमबीए की डिग्री साल 2014 में ली। डिग्री लेने के बाद उन्होंने नौकरी भी की। अब निकेश ने गोलगप्पा से स्टार्टअप की है, इसके पीछे फनका मकसद है कि वह लोगों से सीधे जुड़ सकें।

    एमबीए करने के बाद निकेश को खुद का बिज़नेस करना चाहते थे। स्टार्टअप के ट्रेंड को देखते हुए निकेश ने भी बिज़नेस का सोचा, निकेश का कहना है कि गोलगप्पे का ज़ायका बच्चे से लेकर बुज़ुर्ग तक लेना चाहते हैं। गोलगप्पे का मार्केट अच्छा है।

    निकेश ने सोचा की दूसरे लोगों से हटकर सर्व करने पर लोग इसे पसंद करेंगे। बस फिर क्या था निकेश ने पांच अलग-अलग फ्लेवर की पानी के साथ गोलगप्पा सर्व करने का आइडिया आया। इसके साथ ही निकेश ने एमबीए गोलगप्पे वाला से अपनी स्टॉल खोल ली। पांच अलग फ्लेवर के पानी का अनोखा कॉम्बिनेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

    ये भी पढ़ें: Organic Farming: जैविक मखाना के बाद अब बढ़ी सीमांचल की जैविक मछलियों की मांग, लाखों कमा रहे प्रभात

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+