Video: Bihar Inter Exam के दौरान चेकिंग में पहुंचे मजिस्ट्रेट, परीक्षार्थियों ने पीटकर चेहरा सूजा दिया
Inter Exam के दौरान परिक्षार्थियों द्नारा मजिस्ट्रेट की पिटाई का मामला सामने आया है। बांका जिले में परीक्षा के खत्म होने के बाद करीब 20 छात्रों ने मिलकर मजिस्ट्रेट की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।छात्रों को ढूंढ रही पुलिस।

Bihar Inter Exam: बिहार में बदमाशों के हौसले तो बुलंद हैं ही वहीं अब छात्र भी गुंडागर्दी करने से परहेज़ नहीं कर रहे हैं। ताजा मामला बिहार के बांका जिले का है, जहां इंटर के परीक्षार्थियों ने मजिस्ट्रेट की लाठी-डंडे से पिटाई, छात्रों की पिटाई से मजिस्ट्रेट का चेहरा तक सूज गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि मजिस्ट्रेट की सही से आंखें भी नहीं खुल रही है। परीक्षा में छात्र नकल कर रहे थे, वहीं जब जांच करने स्टेटिक मजिस्ट्रेट पहुंचे तो उनपर छात्रों ने जानलेवा हमला कर दिया।
छात्रों की पिटाई से मजिस्ट्रेट बुरी तरह से ज़ख्मी हो गए. वह सही से बात भी नही कर पा रहे हैं,बेहतरा इलाज के लिए उन्हें मायागंज अस्पताल (भागलपुर) में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंकज कुमार जायसवाल (स्टेटिक मजिस्ट्रेट) अमरपुर प्रखंड के कल्याण पदाधिकारी हैं। हरिहर चौधरी इंटर परीक्षा केंद्र (बाराहाट प्रखंड) में बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट उनकी ड्यूटी लगी थी। सोमवार के दिन दूसरी पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद करीब 20 छात्रों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया। पंकज कुमार जायसवाल की पिटाई कर जख्मी हालत में छोड़ कर छात्र वहां से फरार हो गए।
पंकज कुमार जायसवाल ने घायल अवस्था में खुद ही स्वास्थ्य विभाग को मामले की सूचना दी। मौके पर एंबुलेंस और स्वास्थ्यकर्मी पहुंचे। इलाज के लिए लोकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बेहतर इलाज के लिए उन्हे भागलपुर रेफर कर दिया गया। इस पूरे मामले में बाराहाट थाने में प्राथमिकि दर्ज कराई गई है। वहीं लोगों में इस घटना को लेकर रोष है, उनका कहना है इसी तरह की घटना को अंजाम देते हुए छात्र अपराध जगत में दाखिल हो जाते हैं। इस मामले में जो भी संलिप्त हैं उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की वारदात करने की नहीं सोचे।
ये भी पढ़ें: प्रेमिका ने दिया धोखा, प्रेमी ने खोल ली 'बेवफ़ा चाय वाला 2’ दुकान, गाना हिट होने पर प्रेमिका ने छोड़ा था साथ












Click it and Unblock the Notifications