Bihar News: बोरिंग में गिरा मासूम, ग्रामीणों की जल्दबाज़ी ने ले ली 2 साल के बच्चे की जान, जानिए मामला

Bihar News: बिहार के गया ज़िले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया, जहां बोरिंग के लिए गड्ढा करवाया जा रहा था, इसी दौरान दो साल का मासूम बच्चा बोरिंग के गड्ढे में गिर गिया। जिला प्रशासन को जैसे ही मामले की सूचना मिली तुरंत कार्रवाई करते हुए संज्ञान लिया, लेकिन बच्चे की जान नहीं बच पाई। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला।

गया ज़िला के अंकोला पंचायत (मोहनपुर) में राजेंद्र यादव के निजी घर में बोरिंग करवाया जा रहा था। इसी दौरान बोरिंग के लिए करवाये जा रहे गड्ढे में में दो साल का बच्चा गिर गया था। मामले की सूचना मिलते ही मोहनपुर प्रखंड कार्यालय से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव में जिला प्रशासन ने टीम भेजी।

Innocent fell in boring, haste of villagers took life of 2 year old child, gaya bihar news in hindi

मौका पर प्रखंड विकास पदाधिकारी और थाना प्रभारी पहुंच कर हालात का जायज़ा लेने लगे। वहीं गया जिला पदाधिकारी गया डॉ. त्यागराजन एसएम ने पटना मुख्यालय स्थित अपर मुख्य सचिव आपदा से बात करके पटना से भी एनडीआरएफ की टीम रवाना किया गया, जो कि बोरिंग से बच्चे को निकालने के लिए रवाना होने ही वाली थी।

इसके साथ ही एम्बुलेंस एव मेडिकल टीम भी स्पॉट पर के लिये रवाना की गई थी। लेकिन अफसोस की बात है कि त्वरित रूप से ग्रामीणों ने जेसीबी के ज़रिए बच्चे बोरिंग के गड्ढे से निकालने की कोशिश करने लगे और दो साल के मासूम की जान चली गई।

वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि घटना काफी दुखद है। परिवार के प्रति संवेदना है। जो भी अग्रतर कार्रवाई है वह की जा रही है। अगर सावधानी बरती गई होती तो इस तरह का हादसा नहीं हुआ होता। इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि बोरिंग करने वक्त लोगों से पूरी सावधानी बरतनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+