सेना ने सैनिकों को लिखा पत्र, शराब लेकर न जायें बिहार

चंडीगढ़। बिहार में शराब बंदी का पालन न करने पर सजा और कार्रवाई का डर इस तरह से फैल चुका है कि सेना भी अब किसी विवाद से बचना चाह रही है।

liquor

भारतीय सेना ने अपने मौजूदा सैन्य कर्मियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त कर्मियों को एक पत्र के माध्यम से चेतावनी दी है यदि कोई बिहार जाता है तो वो शराब लेकर नहीं जाएगा।

यह पत्र कुछ सैन्यकर्मियों के गिरफ्तार होने के बाद जारी किया गया है।

सभी कमांड मुख्यालयों को भेजा गया पत्र

क्वार्टर मास्टर जनरल ब्रांच के कैंटीन सर्विसेज डाइरेक्टरट ( सीएसडी ) ने सेना के सभी कमांड मुख्यालय, अंडमान और निकोबार कमांड, आयुध फैक्ट्री बोर्ड, डाइरेक्टरट जनरल असम राइफ्लस, नैवल हेड्क्वाटर्स , एयर हेडक्वाटर्स और कोस्ट गार्ड हेडक्वाटर्स को इस आशय का पत्र भेजा है।

पत्र में कहा गया है कि सैन्य कर्मी जो बिहार जा रहे थे या फिर बिहार के रास्ते जा रहे थे, उनके पास अधिकार पत्र होने के बावजूद उन्हें शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जा रहा है।

न शराब ले जाएं, न अपने पास रखें

पत्र में यह भी कहा गया है कि 'उपरोक्त एक्ट (शराब बंदी कानून) को ध्यान में रखते हुए सैन्य कर्मी ( सेवारत/ सेवानिवृत्त ) जब वो बिहार के रास्ते जाएं अथवा बिहार जाएं तो न शराब ले जाएं और न ही अपने पास रखें।'

बता दें कि अगस्त की शुरुआत में ही कैप्टन और आर्मी का जवान शराब अपने पास रखने के चलते गिरफ्तार हो चुक हैं। सेना ने भेजे गए पत्र में यह बताया है कि पटना स्थित दानापुर छावनी में शराब मिल सकती है। पत्र में सलाह दी गई है कि सैन्यकर्मी दानापुर छावनी एरिया के बाहर शराब का सेवन न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+