Bihar News: राहुल की यात्रा से इंडी गठबंधन अकाल मृत्यु की ओर,नेताओं में मची भगदड़- सुशील कुमार मोदी

Sushil Modi Latest News: बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष-विपक्ष के बीच ज़ुबानी जंग छिड़ चुकी है। इसी क्रम में भाजपा नेताओं ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे राहुल गांधी की न्याय यात्रा आगे बढ रही है, वैसे-वैसे इंडिया गठबंधन अकाल मृत्यु के नज़दीक पहुंच रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता और गठबंधन के प्रमुख दल एक-एक कर साथ छोड़ते जा रहे हैं।

Indi alliance headed towards premature death due to Rahuls visit, panic among leaders- Sushil Modi

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि 28 जनवरी को कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन के सूत्रधार नीतीश कुमार के साथ छोड़ने और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने के बाद विपक्षी खेमे में भगदड़ मच गई। राष्ट्रीय लोकदल के जयंत चौधरी नेता ने गठबंधन से किनारा कर लिया।

नेशनल कान्फ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला ने इंडिया गठबंधन से किनारा कर लिया। ममता बनर्जी ने कांग्रेस को लोकसभा की सिर्फ दो सीट देने की बात की और पश्चिम बंगाल से राहुल गांधी की यात्रा का गुजरना मुश्किल कर दिया।

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को एक सीट भी जीतने का भरोसा नहीं रहा, इसलिए सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने के बजाय राजस्थान से राज्यसभा सांसद बनने का "सेफ रूप" चुन लिया। सपा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को केवल 11 सीट दे सकती है।

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा के दरवाजे पर खड़े हैं। इन राज्यों के एक-एक पूर्व मुख्यमंत्री हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व के सम्पर्क में हैं। सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी की अपशकुनी यात्रा जब मुम्बई पहुंचेगी, तब तक मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता वाला इंडिया गठबंधन अरब सागर में विसर्जित होने वाला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+