बेनामी संपत्ति मामला: राबड़ी, मीसा, तेजस्वी से अधिकारियों की पूछताछ
आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा लालू यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटा पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और सांसद बेटी मीसा भारती से कई घंटों से आयकर विभाग ऑफिस में पूछताछ की गई।
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। एक तरफ खुद वह बिहार से जाकर रांची के कोर्ट में हाजिरी लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ बेनामी संपत्ति के मामले में अब आयकर अधिकारी ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा लालू यादव की पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटा पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और सांसद बेटी मीसा भारती से कई घंटों से आयकर विभाग ऑफिस में पूछताछ की गई।

वहीं बड़ा बेटा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव अपना गला खराब होने का बहाना बनाकर आयकर अधिकारियों के सामने नहीं आये हैं। आयकर अधिकारियों के द्वारा पूछताछ कि कार्रवाई आज सुबह 11 बजे से शाम तक चली।
मिली जानकारी के अनुसार बेनामी संपत्ति के मामले में आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा आज सुबह 11बजे पूछताछ के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अपने दफ्तर बुलाया था। पूछताछ के दौरान 2 बजे राबड़ी देवी भी वहां पहुंची और उनसे भी पूछताछ शुरू हुई। फिर बेटी मीसा को भी आयकर विभाग के अधिकारियों के सामने बुलाया गया जहां तीनों से लंबी पूछताछ चल रही है। आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा यह पूछताछ राजधानी पटना के इनकम टैक्स ऑफिस में की गई। तेजस्वी जादव से सुबह 11 बजे से ही आयकर विभाग के अधिकारियों ने पूछताछ की।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स अधिकारियों के द्वारा एक प्रश्नावली बनाई गई है जिसके आधार पर पूछताछ की गई। मामले की जानकारी देते हुए लालू के खास कहे जाने वाले एमएलसी भोला यादव ने कहा कि सुबह से ही राबड़ी देवी तेजस्वी यादव और मीसा भारती से आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा इनकम टैक्स ऑफिस में पूछताछ की। पहले तेजस्वी यादव को बुलाया गया फिर राबड़ी देवी और बाद में मीसा भारती को भी पूछताछ के लिए आयकर विभाग ऑफिस जाना पड़ा।
आपको बताते चलें आज से कुछ दिन पहले इनकम टैक्स अधिकारियों द्वारा लालू यादव के आवास पर छापेमारी की गई थी और पूछताछ के लिए लालू की रैली से पहले उन लोगों को बुलाया गया था लेकिन कोई भी उनके सामने हाजिर नहीं हुआ था। इस वजह से अचानक सभी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications