लालू यादव के परिवार के नाम कितनी बेनामी संपत्ति है, क्लिक कर जानिए
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। बेनामी संपत्ति के आरोपों का मार झेल रहे लालू यादव के परिवार पर आयकर विभाग ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। बेनामी संपत्ति के आरोपों का मार झेल रहे लालू यादव के परिवार पर आयकर विभाग ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। हाल ही में इनकम टैक्स के द्वारा 12 बेनामी संपत्तियों की लिस्ट जारी की गई है जो लालू परिवार के नाम पर है। इनमें से कई संपत्तियां देश की राजधानी दिल्ली तो कई पटना में है।

कहां-कहां है बेनामी संपत्ति
आपको बताते चलें कि नई दिल्ली के बिजवासन में फॉर्म हाउस तो न्यू नई दिल्ली फ्रांइड्स कॉलोनी में बंगला के साथ साथ कई ऐसे संपत्ति लालू परिवार के नाम पर है। लालू परिवार के साथ साथ और भी कई ऐसी संपत्ति है जो लालू के रिश्तेदार के नाम पर है। जहां दिल्ली के बिजवासन में आलीशान फॉर्म हाउस मिशाली पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है जिस पर मालिकाना हक लालू की बेटी मीसा और उसके पति शैलेश का है। वहीं न्यू दिल्ली स्थित न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी मे शानदार बंगला एबी एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से है। जिस पर मालिकाना हक बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उनकी बहन चंदा यादव और रागिनी यादव का है।

175 करोड़ की संपत्ति हुई जब्त
इनकम टैक्स विभाग के द्वारा जैसे ही कार्रवाई की सूची जारी किया गया तेजस्वी यादव इसे नकारते हुए कहे कि हमारे परिवार के खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रची जा रही है। अब तक हमें इनकम टैक्स विभाग के द्वारा कोई भी नोटिस इस संबंध में नहीं मिली है। और ना ही इनकम टैक्स के द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई की जानकारी मुझे है। आपको बताते चलें कि लालू परिवार के खिलाफ बेनामी संपत्ति को लेकर IT डिपार्टमेंट ने अब तक 175 करोड रुपए की संपत्ति जब्त की है जिसकी बुकी वैल्यू 9.32 करोड़ रुपए हैं। इससे पहले भी आईटी विभाग के द्वारा लालू की राजसभा सांसद बेटी मीसा भारती और उसके पति शैलेश को बेनामी संपत्ति के मामले में पेश होने के संबंध में नोटिस किया था। लेकिन आईटी विभाग के सामने वह लोग पेश नहीं हुए। यह नोटिस तब भेजी गई थी जब मीसा भारती के चार्टर्ड अकाउंटेंट संजय अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया था।

लालू परिवार की सभी बेनामी संपत्ति
- दिल्ली के बिजवासन में पालम इलाके वाले फॉर्म हाउस जिस पर कुर्की का आदेश किया गया है। क्योंकि इस इस फार्महाउस के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि यह बेनामी संपत्ति है। जो मिशेल पैकर्स एंड प्रिंटर्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से रजिस्टर्ड है।
- दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में डी ब्लॉक स्थित प्लॉट नंबर 1088 जो लालू के बेटे तेज्स्वी बेटी चंदा और रागिनी के नाम पर है। जिसकी ऑन रिकॉर्ड कीमत पांच करोड़ बताई जा रही है लेकिन मार्केट वैल्यू 40 करोड़ के आस पास है।
- राजधानी पटना के दानापुर स्थित जलपुर इलाके में नौ अन्य प्लॉट को कुर्की करने का आदेश जारी किया गया है । जिसकी ऑन रिकॉर्ड कीमत 19 करोड़ बताई गई है पर मार्केट वैल्यू के हिसाब से हुआ 65 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति है।
- साथी दानापुर में तीन अन्य प्लॉट को भी कुर्की करने का आदेश जारी किया गया है जिसकी कीमत 1.6 करोड़ बताई जा रही है पर इनकम टैक्स विभाग के अनुसार वह 20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications