लालू पर एक और संकट, भाजपा विरोधी रैली पर अब आयकर विभाग की नजर
पटना। बेनामी संपत्ति के मामले में लालू यादव पूरा परिवार इनकम टैक्स के फेरे में फंसता हुआ नजर आ रहा हैं। एक ओर जहां बेनामी संपत्ति के मामले में पूछताछ का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ कि उनकी रैली पर इनकम टैक्स विभाग ने सवाल जवाब करना शुरू कर दिया है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने राष्ट्रीय जनता दल को एक नोटिस भेजा है जिसमें यह पूछा गया है कि 27 तारीख को हुए देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली में कुल कितने पैसे खर्च हुए और यह सभी पैसे कहां से आए थे। नोटिस के जरिए यह सवाल आयकर विभाग की टीडीएस शाखा ने पूछा है।

ये है वो IT के सवाल
आपको बताते चलें कि 27 अगस्त को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हुई लालू यादव की रैली अब खर्चे को लेकर आयकर विभाग के निशाने पर आ गई है। जहां उनसे कई तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं रैली में हुए खर्च के पैसे किसने दिए? यह पैसा कहां से आया? रैली में पहुंचे VIP की रहने की व्यवस्था किसने की कुछ इसी तरह के सवाल नोटिस के जरिए इनकम टैक्स विभाग द्वारा पूछे गए हैं।

एक मंच पर थे सभी नेता
आपको बता दें कि 27 अगस्त को लालू यादव के नेतृत्व में हुए देश बचाओ भाजपा भगाओ रैली में गैर एनडीए दलों के नेताओं को एक मंच पर लाया गया था। जहां सभी नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को आड़े हाथ लेते हुए जमकर गरजे थे। इस मंच पर कई राज्यों से आए माननीय शामिल हुए थे जिसमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस से गुलाम नबी आजाद, समाजवादी पार्टी से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, जदयू से बागी सांसद शरद यादव और अली अनवर के साथ-साथ अन्य भाजपा विरोधी नेता शामिल थे।

राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव से पूछताछ
आपको बताते चलें कि आज से 3 दिन पहले इनकम टैक्स विभाग द्वारा बेनामी संपत्ति मामले को लेकर लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव से पूछताछ की गई थी। पूछताछ के बाद विभाग के अधिकारी इन दोनों के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए जिसके बाद उन्होंने जरूरत पड़ने पर दोबारा बुलाने तथा लालू प्रसाद यादव से पूछताछ करने की बात कही।

लालू यादव से भी पूछताछ
इस मामले में अब तक लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, पुत्र तेजस्वी यादव,तेजप्रताप यादव, पुत्री मीसा भारती और चंदा यादव और मीसा के पति शैलेष कुमार से पूछताछ की गई है। यह पूछताछ का दौर चल ही रहा था इसी बीच आयकर विभाग के अधिकारियों ने लालू यादव की रैली में हुए खर्चे को लेकर एक नोटिस भेजी है। जिसमें उनसे रैली में खर्च हुए पैसे का हिसाब मांगा गया है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications