वीडियो: तेजस्वी यादव के सुरक्षा अधिकारियों ने मीडियाकर्मियों से की मारपीट
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सबसे छोटे बेटे और बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं।
पटना (बिहार)। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के सुरक्षा अधिकारियों ने मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट की है। मामला बिहार सचिवालय के बाहर का है। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ तौर से नजर आ रहा है कि कैसे मीडियाकर्मियों के साथ तेजस्वी यादव की सुरक्षा में जुटे अधिकारी धक्का-मुक्की कर रहे हैं।

पटना सचिवालय के बाहर का मामला
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सबसे छोटे बेटे और बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। जिसके बाद से बीजेपी लगातार उनसे इस्तीफे की मांग कर रही है। बिहार में सत्ता संभाल रही जेडीयू की ओर से तेजस्वी यादव को 4 दिन की मोहलत दी गई है। जेडीयू की ओर से कहा गया है कि तेजस्वी यादव 4 दिन में आरोपों को लेकर जरूरी सबूत सबके सामने रखें।
Recommended Video


इस बीच बुधवार सुबह में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार के साथ कैबिनेट की बैठक में शामिल हुए। बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी, अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह जो कुछ भी हो रहा है वह राजनीतिक षडयंत्र है, मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। जिस वक्त का यह मामला है, उस वक्त मैं 14 साल का बच्चा था, मेरे मूंछ भी नहीं आई थी। इसी मुद्दे पर मीडियाकर्मी तेजस्वी यादव से बात करना चाहता था। इसी को लेकर मीडिया भी इस मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया लेने की कोशिश में जुटा है। इसी दौरान बिहार सचिवालय के बाहर तेजस्वी यादव के सुरक्षा अधिकारियों ने कुछ मीडियाकर्मियों से मारपीट भी की है।
देखिए पूरा वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications