जब थाने में लड़की बोली, भले मेरा प्रेमी नाबालिग हो, पति इसी को बनाऊंगी
पटना (बिहार)। कहते हैं कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती, अगर कोई प्यार में पड़ जाए तो उसे उम्र की सीमा बांध नहीं सकती। फिर चाहे प्रेमी जोड़ा नाबालिग ही क्यों न हो, अगर प्यार में पड़ गया तो उसके लिए सब जायज लगने लगता है। ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है बिहार के कटिहार में... जहां एक लड़की को एक लड़के से प्यार हो गया। दोनों ही नाबालिग हैं ऐसे में परिवार और समाज की बंदिशें उनके आड़े जरूर आ गई। बावजूद इसके प्यार में पड़ी नाबालिग लड़की ने पुलिस के अपने प्रेमी का साथ नहीं छोड़ा और बड़ा बयान दिया है।

कटिहार में सामने आया चौंकाने वाला मामला
पूरा मामला कटिहार के नगर थाना इलाके में स्थित कालीबाड़ी मंदिर का है। जहां गांव में रहने वाले एक नाबालिग लड़के को 10वीं की कोचिंग के दौरान एक नाबालिग लड़की से प्यार हो गया। हालात इतने आगे बढ़ गए कि उन्होंने शादी का योजना बना ली। इस बीच उनके प्यार की बात उनके परिजनों को पता चल गई और उन्होंने उनकी शादी का विरोध किया।

शादी से ठीक पहले परिवार आया आड़े
शादी का विरोध होने पर ये प्रेमी जोड़ा गांव से भाग गया और शहर आकर एक मंदिर में शादी के लिए पहुंच गया। अभी उनकी शादी का कार्यक्रम शुरू होने वाला ही था कि लड़के के घरवाले वहां पहुंच गए। उन्होंने लड़के की जमकर पिटाई कर दी। अभी ये हंगामा जारी ही था कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने प्रेमी जोड़े को अपने साथ लेकर थाने ले गई।

मामले में हुई पुलिस की एंट्री
पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की पता चला कि प्रेमी जोड़े ने एक-दूसरे अलग रहने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले में नाबालिग लड़की को समझाने की कोशिश की तो लड़की ने पुलिस से कहा कि भले ही मेरा प्रेमी नाबालिग ही क्यों न हो, मैं इसे ही अपना पति बनाऊंगी। फिलहाल लड़के और लड़की दोनों के ही घरवालों ने शादी से इंकार किया है। इस बीच कटिहार नगर थाना की पुलिस ने कहा है कि प्रेमी जोड़ा नाबालिग है, उनका मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रेमी जोड़ा अलग होने को तैयार नहीं है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications