महाबोधि संस्कृति केंद्र अचानक पहुंचे, IAS Dr Thiyagarajan SM, जिलाधिकारी गया ने दिए ये अहम निर्देश
IAS Dr Thiyagarajan SM News: विगत दिनों अत्यधिक तेज वर्षा ज़िले में होने के कारण महाबोधि संस्कृति केंद्र बोधगया के परिसर में कुछ पानी प्रवेश हुआ था, कुछ घंटों के तुरंत बाद ही पानी निकासी करवा दिया गया था। डीएम गया डॉ. त्यागराजन एसएम आज महाबोधि संस्कृति केंद्र पहुंचे।
महाबोधि संस्कृति केंद्र कैम्प्स के इंटरनल व्यवस्था एवं कैम्प्स के बाहरी एरिया के नालों की व्यवस्था और वर्तमान स्थिति को घूम घूम कर विस्तार से जायज़ा लिया। गया डीएम डॉ. त्याग राजन एसएम ने निर्देश देते हुए कहा कि संप हाउस की क्षमता को बढ़ायें।

नाला का पैच जहां पर अभी कच्चा है, उन छुटे हुए पैच को तेजी से पक्कीकरण करवायें। नाला का स्लोप का जांच करवाएं एव उसे तुरंत ठीक भी करवाये। डीएम ने महाबोधि संस्कृति केंद्र के पूरे परिसर, पुराना प्रखंड कार्यालय के समीप से निकलने वाले नाले एव वहां से पीछे के रास्ते होते हुए मेटा बुद्धा, फुजिया ग्रीन होटल तक पैदल नाला का निरीक्षण किया। उसके पश्चात अमवा पाइन का भी निरीक्षण किया है।
निरीक्षण के क्रम में नाला के ऊपर बने पक्का अतिक्रमण को तुरंत हटवाने को कहा है। तेज वर्षा के कारण नालों में जाम की स्थिति नही बने इसके लिये पुनः नालों की सफाई का निरीक्षण करवाने को कहा साथ ही जहां भी नाला बंद रहने की स्थिति रहे, उसे साफ करवाने को कहा है। पॉइंट तो पॉइंट नाला साफ करवायें।
बांग्लादेश मोनास्ट्री के समीप पूल निर्माण निगम विभाग द्वारा सड़क एव नाला का निर्माण करवाया जा रहा है, जो काफी धीमी है। डीएम ने अपर समाहर्ता आपदा को निर्देश दिया कि कार्यपालक पदाधिकारी बोधगया एव पूल निर्माण के पदाधिकारियों के साथ बैठक करवाकर, नाली निर्माण में आने वाली समस्याओं को समाधान करवाते हुए नाला का निर्माण तेजी से करवायें।












Click it and Unblock the Notifications