'मेरी कोई निजी ख्वाहिश नहीं है...'KCR की रैली में नहीं बुलाए जाने पर बोले CM नीतीश
KCR की रैली में नहीं बुलाए जाने पर बोले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि उनकी कोई निजी ख्वाहिश नहीं है। इस वक्त वह सिर्फ समाधान रैली में व्यस्त हैं।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की रैली में बिहार की किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं को नहीं बुलाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम पद की उम्मदवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। समाधान यात्रा के लिए आरा निकलने से पहले महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर पटना में श्रद्धांजलि देने के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत की।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे पहले ही कह चुकें हैं कि उनकी निजी कोई ख्वाहिश नहीं है.. वे तो सिर्फ गैर विपक्षी दलों को एकजुट करना चाहतें हैं। ऐसे में उन्हें जो भी राजनीतिक दल बुलाएगा, उसके पास वे जाएंगे। वहीं, जो नहीं बुलाएगा उसके पास नहीं जाएंगे।
Recommended Video

आपको बता दें कि बीते दिनों केसीआर की अपनी पार्टी की रैली बिहार में थी। इस रैली में कई राजनीतिक पार्टियों के लिए नेताओं को बुलाया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं बुलावा भेजा गया था। इसको लेकर जब गुरुवार को पत्रकारों ने उनसे पात की तो उन्होंने कहा कि उन्हें कहा कि उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्हें जो बुलाएगा, उसके पास जाएंगे।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस वक्त समाधान यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा का मकसद पार्टी को मजबूती देना है। उनकी यह यात्रा इस वक्त बिहार के आरा जिले में है। यात्रा के दौरान वह अपने सरकार के कार्यकाल को गिनाते हैं।
ये भी पढ़ें- 'महिला पहलवानों की सुरक्षा महत्वपूर्ण, नहीं गिरने देंगे उनका मनोबल', WFI के खिलाफ प्रदर्शन पर बोले CM खट्टर












Click it and Unblock the Notifications