Bihar Politics: चिराग को झटका!, ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड के मुख्य आरोपी में हुलास पांडे का नाम, जानिए
Bihar Politics: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पक्ष विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। वहीं चुनावी दांव पेंच के बीच सांसद चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिहार के बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में चिराग की पार्टी के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे को मुख्य आरोपी बनाया गया है।
चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) के संसदीय बोर्ड अध्यक्ष पार्षद हुलास पांडेय को सीबीआई की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बिहार के बहुचर्चित ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड का मुख्य आरोपी बनाया गया है। चुनावी मौसम में हुलास पांडे की वजह से चिराग पासवान की मुश्किलें बढ़ती हुई नज़र आ रही हैं।

बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र जहां राजनीतिक पार्टियां अपनी सियासी ज़मीन मज़बूत करने में जुटी है। वहीं जमुई सांसद चिराग पासवान की पार्टी का जनाधार खिसकता हुआ नज़र आ रहा है। भोजपुर में ब्रह्मेश्वर मुखिया आवास के पास गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी।
सीबीआई द्वारा भोजपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की गई है। आपको बता दें 1जून 2012 को रणवीर सेवा के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की हत्या हुई थी। अपराधियों ने उसे छह गोली उस वक्त मारी थी, जब वह मॉर्निंग वॉक कर रहे थे।
बिहार पुलिस ने इस मामले की करीब 1 साल तक जांच की, लेकिन हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में कोई खास कामयाबी हासिल नहीं कर सकी। इसके बाद सीबीआई के हवाले इस मामले को किया गया। मामले की जांच करते हुए सीबीआई करीब 9 साल बाद कुछ नतीजे पर पहुंची।
पूरक आरोप पत्र में सीबीआई ने हुलास पांडे, अभय पांडे, रितेश कुमार (मोनू), नंद गोपाल पांडे (फौजी), अमितेश कुमार पांडे (गुड्डू पांडे), प्रिंस पांडे, ईश्वर पांडे और मनोज राय (मनोज पांडे) का नाम डाला। पूरक आरोप पत्र के मुताबिक ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में हुलास पांडे ने सात अन्य अपराधियों को साथ लेकर वारदात की साजिश रची थी।












Click it and Unblock the Notifications