बिहारः बाहुबली सुनील पांडेय के भाई हुलास को चिराग ने दी पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी

पटना। लोक जनशक्‍त‍ि पार्टी में रार बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां पशुपति कुमार पारस अपना खेमा बना रहे हैं। वहीं चिराग पासवान अपना गुट मजबूत करने में जुटे हुए हैं। उन्‍होंने पूर्व विधान पार्षद और बाहुबली नेता हुलास पांडेय को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्‍हें लोजपा बिहार संसदीय बोर्ड का अध्‍यक्ष बनाया गया है। बता दें कि हुलास पांडेय पीरो के जदयू विधायक रहे नरेंद्र पांडेय उर्फ सुनील पांडेय के भाई हैं।

hulas pandey ljp bihar parilament president

जदयू से टिकट नहीं मिलने पर वे भी लोजपा से जुड़ गए थे। हुलास खुद बिहार विधान परिषद के सदस्‍य रह चुके हैं। दोनों भाई मूलत: रोहतास जिले के रहने वाले हैं, लेकिन इनका कार्यक्षेत्र भोजपुर जिले के पीरो-तरारी क्षेत्र में अधिक रहा है। हुलास बक्‍सर जिले की राजनीति में अधिक सक्रिय रहते हैं, जबकि सुनील पांडेय भोजपुर जिले की राजनीति में एक्टिव रहते हैं।

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में हुलास ने बक्‍सर जिले की ब्रह्मपुर सीट से बतौर लोजपा के टिकट पर चुाव लड़ा था। हालांकि राजद के शंभू नाथ यादव से हार गए थे। वहीं एनडीए में यह सीट विकासशील इंसान पार्टी को दे दी गई थी। पांच मई को चिराग के पटना आगमन पर हुलास बड़ी संख्‍या में अपने समर्थकों के साथ उनके स्‍वागत के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+