Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार में थाने के चक्कर खत्म! 2 मिनट में ऐसे दर्ज करें Online FIR? लॉन्च हुआ Citizen Service portal

Bihar Citizen Service Portal: बिहार में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार (6 दिसंबर) को पुलिस मुख्यालय में सिटीजन सर्विस पोर्टल का शुभारंभ किया। इस बड़ी पहल का उद्देश्य नागरिकों को पुलिस से जुड़ी हर सेवा घर बैठे ऑनलाइन उपलब्ध कराना है।

अब लोगों को पुलिस सत्यापन (Verification), शिकायत दर्ज कराने या खोया-पाया की रिपोर्ट के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि इस डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया से थानों में मनमानी नहीं चलेगी, और नागरिकों की समय, ऊर्जा और पैसे की बचत होगी।

Bihar Citizen Service Portal

सिटीजन सर्विस पोर्टल पर ऐसे करें शिकायत

शिकायत दर्ज करने के लिए नागरिक सीधे बिहार पुलिस के सिटीजन सर्विस पोर्टल पर जा सकते हैं। पोर्टल पर ई-शिकायत (E-Shikayat) विकल्प चुनकर अपनी शिकायत दर्ज करें। शिकायत दर्ज होते ही, यह तुरंत संबंधित थाना को भेज दी जाएगी। थाने स्तर पर प्रारंभिक जाँच के बाद, यदि मामला सही पाया जाता है, तो एफआईआर भी ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी। शिकायतकर्ता किसी भी समय पोर्टल पर अपने आवेदन का रियल टाइम स्टेटस देख सकता है, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: Bihar Harsh Firing VIDEO: लखीसराय में ठांय-ठांय! डिप्टी CM विजय सिन्हा के पहुंचते ही हर्ष फायरिंग क्यों?

Bihar Citizen Service Portal: ऑनलाइन शिकायत, तुरंत स्टेटस अपडेट

इस पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत इसकी पारदर्शिता और त्वरित कार्रवाई है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होते ही, वह तुरंत संबंधित थाना को फॉरवर्ड कर दी जाएगी। प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर एफआईआर भी ऑनलाइन दर्ज की जा सकेगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि शिकायतकर्ता अपने आवेदन या शिकायत का स्टेटस वास्तविक समय (Real Time) में ट्रैक कर पाएगा। यह सुविधा पुलिस की जवाबदेही बढ़ाएगी और लोगों को अनावश्यक चिंता से बचाएगी।

ये भी पढे़ं: Bihar News: विधानसभा सत्र से पहले RJD की अहम बैठक, Tejashwi Yadav को मिली विपक्ष के नेतृत्व की जिम्मेदारी

E-FIR BIhar: थानों में मनमानी खत्म करने पर जोर

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पोर्टल के उद्घाटन के दौरान साफ संदेश दिया कि अब थानों में मनमानी नहीं चलेगी। इस डिजिटल और पारदर्शी प्रणाली को लागू करने का मुख्य उद्देश्य पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना है। पुरानी व्यवस्था में होने वाली देरी और परेशानी को खत्म करने के लिए यह पहल की गई है। पुलिस मुख्यालय के सभी वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में इस पोर्टल को डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में एक मजबूत और आधुनिक कदम बताया गया।

ये भी पढे़ं: Bihar News: नीतीश कैबिनेट का जल्द होगा विस्तार, JDU-BJP के ये 9 विधायक बनेंगे मंत्री

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस

गृह मंत्री सम्राट चौधरी लगातार बिहार की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इस पोर्टल लॉन्च से पहले, उन्होंने शुक्रवार (5 दिसंबर) को विशेष शाखा, CID, STF और सुरक्षा से जुड़े अन्य विभागों की विस्तृत समीक्षा की थी। उनकी बैठकों का मुख्य जोर त्वरित कार्रवाई, पारदर्शिता और विभिन्न पुलिस विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर है। सरकार का कहना है कि भविष्य में इस पोर्टल पर और भी नई सेवाएं जोड़ी जाएंगी, जिससे पुलिस व्यवस्था पूरी तरह आधुनिक हो सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+