9 बच्चों का हत्यारा बीजेपी नेता मनोज बैठा नेपाल से गिरफ्तार, 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में शराब के नशे में Bolero से कुचलकर 9 बच्चे की दर्दनाक हत्या करने के मामले में आरोपी बीजेपी नेता मनोज बैठा को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा नेता मनोज बैठा को BJP के द्वारा 6 साल के लिए पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया है। सीतामढ़ी पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच उन्हें गुप्त सूचना मिली कि मनोज बैठा नेपाल में है। सूचना मिलते ही छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने मनोज बैठा को नेपाल के मलंगवा बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया।

शराब के नशे में कुचल दिए 9 बच्चे

शराब के नशे में कुचल दिए 9 बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के धरमपुर में शराब के नशे में Bolero चला रहे ड्राइवर ने स्कूल के बच्चों को ठोकर मार दी। इसमें 9 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मामले की जांच आगे बढ़ी और इस मामले में बीजेपी नेता मनोज बैठा का नाम सामने आया जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मनोज बैठा नेपाल चला गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने एक जाल बिछाया और उसे नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसकी गिरफ्तारी को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। एक तरफ जहां सीतामढ़ी एसपी हरिप्रसाद इस संबंध में मुजफ्फरपुर एसपी से बातचीत करने की बात कह रहे हैं तो मुजफ्फरपुर एसपी विवेक कुमार कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है।

मीनापुर के धर्मपुर का मामला

मीनापुर के धर्मपुर का मामला

आपको बताते चलें कि शनिवार को मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर के धर्मपुर में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों को तेज गति से आ रही बोलेरो ने ठोकर मार दिया था। इसमें 9 बच्चे की मौत हो गई थी तो कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद यह मामला पूरे बिहार में चर्चित मामला हुआ और इस मामले में भाजपा नेता मनोज बैठा को आरोपी बनाया गया। गाड़ी मनोज बैठा की ही थी हादसे के समय भी Bolero उसके द्वारा ही चलाए जाने की बात कही जा रही है। इस तरह का मामला सामने आने के बाद विपक्ष ने भी इस पर निशाना साधा इस कारण पुलिस पर उसकी गिरफ्तारी की दबाव बढ़ गई।

पार्टी से निलंबित

पार्टी से निलंबित

विपक्ष के द्वारा लगातार हो रहे हमले को देखते हुए सड़क हादसे को लेकर विवादों में आए मनोज बैठा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। सीतामढ़ी जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह ने मनोज को छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित किया है। मनोज के खिलाफ की गई कार्रवाई से सीतामढ़ी जिलाध्यक्ष ने बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय को अवगत करा दिया है।

पुलिस कुछ कहने से बच रही है

पुलिस कुछ कहने से बच रही है

उसकी गिरफ्तारी को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि सोनबरसा प्रखंड के फतेहपुर निवासी मनोज बैठा की गिरफ्तारी के लिए डीआईजी अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई जिसमें मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी पुलिस की टीम शामिल थी। इन लोगों ने कई जगह छापेमारी भी की पर कहीं भी मनोज बैठा हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह नेपाल में है और सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए उसे नेपाल बॉर्डर के मलंगवा बोर्डर क्षेत्र गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें- ज्वाइंट कमिश्नर ने पिता को ऑफर किए थे पैसे, बेटी की इज्जत की कीमत लगाई थी 40 हजार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+