Bihar Weather News: वैशाली, भोजपुर, बांका समेत इन ज़िलों में तेज़ बारिश की संभावना, जानिए मौसम का हाल
Bihar Weather Update: अगस्त महीने के ख़त्म होने के साथ ही मॉनसून भी समाप्त होने की कगार पर है। हालांकि सितंबर महीने तक बिहार में सितम्बर तक मॉनसून एक्टिव रहा है। मॉनसून की वर्षा होती रही है, लेकिन इस मौसम का मिजाज बदला हुआ है। 28 अगस्त में प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता में कमी होने लगेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को बिहार में बारिश के आसार हैं, लेकिन गुरुवार को कम बारिश होगी। 28 अगस्त को प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश होने की उम्मीद है। 29 अगस्त से बारिश में कमी के साथ ही प्रदेश से मॉनसून की विदाई होने की उम्मीद है। आधिकारिक तौर पर मॉनसून की विदाई का वक्त सितंबर का पहला पखवाड़ा होता है।

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक झारखंड और उसके आस पास के इलाके में बना निम्न दवाब, उत्तर पश्चिम की तरफ़ बढ़ने से कमज़ोर होने के आसार हैं। वहीं मॉनसून की अक्षिय रेखा, उत्तर पश्चिम झारखंड से होकर बंगाल की खाड़ी तक पहुंच रही है।
इन्ही प्रभाव की वजह से बुधवार 28 अगस्त को दक्षिण पश्चिम, उत्तर पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के 26 जिलों में अच्छी बारिश बारिश की उम्मीद है। वहीं 12 जिलों में हल्की और मध्यम वर्षा की संभावना है। प्रदेश के 26 जिलों में से 6 जिले (सारण, भोजपुर, वैशाली, बांका, , मुंगेर और भागलपुर) में तेज़ बारिश की संभावना है।
पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, पटना, समस्तीपुर, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, लखीसराय, गया, शेखपुरा, और बेगूसराय जिले में कई जगहों पर मध्यम बारिश की उम्मीद है। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद और भभुआ के लगभग स्थानों पर मध्यम से तेज़ वर्षा का पूर्वानुमान है। बचे हुए अन्य ज़िलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications