Bihar Weather News Update: बिहार में Heat Wave अलर्ट, कहीं तपिश तो कहीं बारिश, जानिए मौसम का मिजाज

Bihar Weather News: बिहार में मौसम के बदलते हुए मिज़ाज ने लोगों की दिनचर्या को काफी प्रभावित कर दिया है। भीषण हीट वेव के साथ ही लू के थपेड़ों से काफी लोग बीमार पड़ रहे हैं। बदलते मौसम के मिज़ाज से फिलहाल किसकी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 29 अप्रैल से तापमान और ज्यादा बढेगा। सूरज निकलने के साथ हर घंटे तापमान भी बढ़ता रहेगा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार को हर घंटे ही तापमान में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार सुबह 6 बजे तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच था। वहीं 10 बजे तक 35 डिग्री तापमान रिकॉर्ड था।

Heat wave alert in Bihar heat at some places and rain at some places know the weather news in hindi

दोपहर के वक्त लू चलने के साथ ही 39 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया। 2 बजे 40 डिग्री तापमान, 3 बजे 41 डिग्री से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं शाम 4.30 बजे 42.6 डिग्री तापमान दर्ज किया। इसके अलावा सूरज ढलने के बाद भी 7 बजे तक 37 और 38 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया।

पटना मौसम विभाग ने 28 अप्रैल को हीटवेव और सीवियर हीटवेव के मद्देनज़र अलर्ट जारी की है। बिहार के औरंगाबाद, दरभंगा, मोतिहारी, शेखपुरा, बांका, जमुई, गोपालगंज और खगड़िया में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

29 अप्रैल को मौसम विभाग ने पटना, भागलपुर, गया, खगड़िया, पूर्णिया, गोपालगंज, जमुई, बांका, मोतिहारी, दरभंगा, औरंगाबाद और शेखपुरा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 29 अप्रैल को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। प्रदेश में 11 से 21 कि.मी प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।

शुष्क मौसम होने की वजह से तेज गर्म हवा के साथ ही लू का भी पूरा ज़ोर दिखने की संभावना है। बिहार के ज़्यादातर ज़िलों में अगले कुछ दिनों 44 डिग्री के आसपास तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है। तेज रफ्तार पछुआ और उत्तर पश्चिम की तरफ से चल रही गर्म हवाओं की वजह से शेखपुरा में सीवियर हीटवेव और बांका, खगड़िया, गया, नवादा में हीटवेव जैसे हालात बने हुए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक असम और दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपरी हिस्से में चक्रवाती हवाओं की वजह से 24 घंटे के अंदर किशनगंज और अररिया में हल्की बारिश होने की संभावना है। चक्रवात के कारण सीमांचल के 9 जिलों में (किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सहरसा और मधेपुरा शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+