Budget 2025 Highlight: बजट में बिहार के मखाना पर ज़ोर, रोज़ खाने के हैं कई चमत्कारिक फ़ायदे, जानिए
Health Benefits Of Makhana: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा की। बिहार का मखाना विश्वभर में लोकप्रिय है और इसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इस पहल से मखाना उत्पादन और निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही किसानों को भी अधिक सुविधाएं और लाभ प्राप्त होंगे।
बिहार में बड़े पैमाने पर मखाना की खेती होती है। इस बोर्ड के गठन से मखाना उद्योग को नई दिशा मिल सकती है। यह कदम किसानों के लिए आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होगा। वहीं रोज़गार के अवसर भी पैदा होंगे। आइए अब जानते हैं कि मखाना स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है।

मखाना पोषक तत्वों का खजाना: डाइटिशियन मुकेश कुमार ने बताया कि मखाना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह एक बेहतरीन स्नैक के रूप में कार्य करता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन B, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं। रोज़ाना मखाना खाने के चमत्कारिक फ़ायदे हैं।
मखाना हार्ट हेल्थ, वजन घटाने और पाचन तंत्र सुधारने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। इसके सेवन से त्वचा और बालों को भी फायदा होता है। स्किन में निखार भी आता है।
स्वास्थ्य पर मखाने का प्रभाव: मखाने में जिंक और आयरन होते हैं जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिससे ऊर्जा बनी रहती है। नियमित सेवन से खून की कमी दूर हो सकती है। डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी यह फायदेमंद होता है।
इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर होते हैं जो दिल की सेहत सुधारते हैं और ब्लड प्रेशर नियंत्रित करते हैं। कैल्शियम और मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं जबकि एंटीऑक्सिडेंट्स त्वचा को नुकसान से बचाते हैं और उम्र बढ़ने के प्रभाव कम करते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य में सुधार: मखाना मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और नर्वस सिस्टम का कामकाज सुधारता है। इसके सेवन से मानसिक तनाव कम होता है और व्यक्ति अधिक सक्रिय महसूस करता है। यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ साबित हो सकता है।
इस प्रकार, मखाना न केवल स्वादिष्ट स्नैक विकल्प है बल्कि कई स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं जिससे संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है। यह डाइटिशियन का सुझाव है, आप अमल करने से पहले अपने डॉक्टर से मशवरा ज़रूर लें।












Click it and Unblock the Notifications