HALAL Politics: जानिए Ex IPS अमिताभ दास ने गिरिराज को बताया किस सेना का एजेंट, संबंधों की जांच की मांग

Bihar Halal Politics: यूपी में हलाल बैन के बाद, अब देश में हलाल के इर्द गिर्द पॉलिटिक्स गरमाने लगी है। वहीं इसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान ने तेज़ आंच दे दी है। चूंकि गिरिराज बिहार के बेगूसराय के सांसद हैं, तो इसकी लपट ने बिहार की राजनीति को छू लिया है। इस आंच पर पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने रोटी सेकते हुए गिरिराज सिंह को आड़े हाथों लिया है।

अमिताभ दास ने गिरिराज पर बेहद गंभीर आरोप लगा दिया, उनका संबंध बिहार में दर्जनों हत्याओं के ज़िम्मेदार एक बर्बर संगठन से बताते हुए, जांच की मांग कर डाली। वन इंडिया हिंदी से ख़ास बातचीत में उन्होंने कहा कि गिरिराज सिंह आतंकी संगठन रणवीर सेना का अजेंट है।

HALAL Politics: Ex IPS Amitabh Das Sadi Central Minister Giriraj Is Agent of Ranveer Sena bihar news

रणवीर सेना संगठन का सरगना ब्रह्मेश्वर सिंह 1 जून 2012 को मारा गया था तो, गिरिराज सिंह ने उसे गांधीवादी बताया था। गिरिराज सिंह उत्तर प्रदेश की तरह बिहार का भी माहौल ख़राब करना चाहता है। हिंदु-मुस्लिम की सियासत कर समाज में ज़हर फैलाना चाहता है।

Recommended Video

    जानिए Ex IPS अमिताभ दास ने गिरिराज को बताया किस सेना का एजेंट, संबंधों की जांच की मांग

    अमिताभ दास ने मांग करते हुए कहा कि गिरिराज सिंह और रणवीर सेना के संबंधों की जांच कराई जाए, हलाल प्रोडक्ट्स बैन की मांग कर गिरिराज सिंह प्रदेश की जनता को हिंदु-मुस्लिम में बांटने की सियासत कर रहा है। वह चाहता है कि समाज में लोग धर्म और जात के नाम पर बंट जाए और उसकी सियासत चमकती रहे।

    आपको बता दें कि साल 1994 में बिहार के भोजपुर ज़िला बेलाऊर गांव में रणवीर सेना की स्थापना ब्रह्मेश्वर सिंह ने की थी। शुरुआत में रणवीर सेना के साथ लाईसेंसी हथियार वाले लोग जुटे, बाद में अवैध हथियारों के साथ सेना ने दबदबा बनाना शुरू किया।

    बिहार सरकार ने इस सेना को प्रतिबंधित कर दिया, इसके बाद भी हिंसक गतिविधियां होती रहीं । रणवीर सेना के संस्थापक सुप्रीमो ब्रह्मेश्वर सिंह (मुखिया जी) को पटना में फिल्मी अंदाज़ में गिरफ्तार किया गया। आरा जेल में रहते हुए उन्होंने लोकसभा चुनाव में डेड़ लाख वोट हासिल कर शक्ति प्रदर्शन किया। 2012 में उसकी हत्या कर दी गई। आज की तारीख में इस सेना के कई लोग जेल में बंद हैं, कई गुमनामी की ज़िंदगी जी रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+